लॉकडाउन के चलते फंसे भारत व नेपाल के नागरिक पहुंचे अपने देश

बहराइचः गुरूवार को देर शाम भारत नेपाल सीमा स्थित रूपईडीहा चेक पोस्ट के माध्यम से कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न विषम परिस्थियों में प्रभावी लाॅकडाउन (lockdown) के कारण अपने-अपने गृह स्थान न पहुॅच पाने वाले… गजबः चलती ट्रेन से गायब हुए 388 मजदूर भारत व नेपाल के नागरिकों का सीमावर्ती जनपदों बहराइच व बाॅके के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में भारत के 1074 नागरिकों तथा नेपाल राष्ट्र के 723 नागरिकों के आदान-प्रदान की कार्यवाही सम्पन्न हुई। नेपाल राष्ट्र से भारत लौटे भारतीय नागरिकों को तहसील नानपारा व मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत संचालित आश्रय स्थल/स्क्रीनिंग कैम्पों में रक्खा गया है। इस अवसर पर

Written By :

Shweta Singh

Updated

May 15, 2020

बहराइचः गुरूवार को देर शाम भारत नेपाल सीमा स्थित रूपईडीहा चेक पोस्ट के माध्यम से कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न विषम परिस्थियों में प्रभावी लाॅकडाउन (lockdown) के कारण अपने-अपने गृह स्थान न पहुॅच पाने वाले…

गजबः चलती ट्रेन से गायब हुए 388 मजदूर

भारत व नेपाल के नागरिकों का सीमावर्ती जनपदों बहराइच व बाॅके के उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में भारत के 1074 नागरिकों तथा नेपाल राष्ट्र के 723 नागरिकों के आदान-प्रदान की कार्यवाही सम्पन्न हुई। नेपाल राष्ट्र से भारत लौटे भारतीय नागरिकों को तहसील नानपारा व मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत संचालित आश्रय स्थल/स्क्रीनिंग कैम्पों में रक्खा गया है।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार, पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आई.ए.एस. सूरज पटेल सहित अन्य अधिकारी तथा सी.डी.ओ. बाॅके कुमार बहादुर खडका, एस.पी. बाॅके वीर बहादुर ओली, एस.पी. सशस्त्र पुलिस बल दीपक अधिकारी, एस.पी. अभिसूचना कमल भट्टाराई, सांसद कृष्णा के.सी., नेपालगंज की उप मेयर उमा थापा सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)