पत्नी के डर से फेसबुक पर नही है ‘चंकी पांडे’

मनोरंजन डेस्क– आजकल फैन्स और अपने करीबियों से जुड़े रहने का सेलेब्स के पास एक ही शानदार जरिया है वो है सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरें पोस्ट करना और इन्ही में से एक है फेसबुक। लेकिन चंकी फेसबुक पर नही है। उन्होन हमारे संवादाता से बात करते हुए इसके पीछे की वजह बताई। चंकी पांडे जल्द एक वेब सीरीज में नजर आएंगे, जिसका नाम है बेबी कम ना। चंकी पांडे ने कहा कि वे फेसबुक पर नहीं हैं, क्योंकि उनकी पत्नी इसकी इजाजत नहीं देतीं। उन्हें लगता है कि यदि चंडी फेसबुक पर आए तो उनकी बहुत सारी गर्लफ्रेंड

Written By :

admin

Updated

October 23, 2018

मनोरंजन डेस्क– आजकल फैन्स और अपने करीबियों से जुड़े रहने का सेलेब्स के पास एक ही शानदार जरिया है वो है सोशल मीडिया पर अपनी शानदार तस्वीरें पोस्ट करना और इन्ही में से एक है फेसबुक। लेकिन चंकी फेसबुक पर नही है।

उन्होन हमारे संवादाता से बात करते हुए इसके पीछे की वजह बताई। चंकी पांडे जल्द एक वेब सीरीज में नजर आएंगे, जिसका नाम है बेबी कम ना। चंकी पांडे ने कहा कि वे फेसबुक पर नहीं हैं, क्योंकि उनकी पत्नी इसकी इजाजत नहीं देतीं। उन्हें लगता है कि यदि चंडी फेसबुक पर आए तो उनकी बहुत सारी गर्लफ्रेंड वापस आ जाएंगी।  चंकी ने कहा- फेसबुक पर मेरे नाम से तीन चार फर्जी अकाउंट हैं। मैं इंस्टा और ट्विटर पर हूं।

चंकी पांडे ने कहा- “मेरा भतीजा है आहन पांडे उसने एक बड़े बैनर की फ़िल्में साइन की है। फिल्म नहीं आई है लेकिन सोशल मीडिया में उसके फ़ॉलोअर मुझसे दोगुने हैं। वो वीडियो अपलोड करता रहता है अपनी तस्वीरें डालता रहता है और लोग उसे पसंद करते हैं। आज इंटरनेट आपको स्टार बना सकता है।

चंकी ने कहा कि उन्हें उनकी बेटी अनन्या इंटरनेट के मामले में गाइड करती है। वे कुछ भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करने से पहले अपने बच्चों से पूछते हैं। उन्होंने कहा कि लोग मुझे फिल्म स्टार बुलाते हैं, लेकिन अब कोई स्टार रहा नहीं है, क्योंकि फिल्म ही नहीं रहे। अब सब कुछ डिजिटल हो गया है।