लोजपा को लगा तगड़ा झटका, चिराग के खिलाफ पूरी टीम ने उठाया बड़ा कदम

पटना– बिहार में लोजपा के सांसद अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के कारण सिवान जिला के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया।लोजपा सांसद चिराग पासवान बिहार के सिवान जिले में कार्यकर्त्ता सम्मलेन में शामिल हुए, जहां कार्यकर्त्ताओं की संख्या बहुत कम थी। कार्यकर्त्ताओं की कम संख्या को देखकर चिराग पासवान गुस्सा हो गए और उन्होंने जिलाध्यक्ष को डांट दिया। इसके बाद वह मंच छोड़कर चले गए जिसके कारण नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।लोजपा सांसद चिराग पासवान ने जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक 22 जिलों का भ्रमण

Written By :

admin

Updated

November 17, 2017

पटना– बिहार में लोजपा के सांसद अध्यक्ष चिराग पासवान द्वारा किए गए अभद्र व्यवहार के कारण सिवान जिला के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया।लोजपा सांसद चिराग पासवान बिहार के सिवान जिले में कार्यकर्त्ता सम्मलेन में शामिल हुए, जहां कार्यकर्त्ताओं की संख्या बहुत कम थी। कार्यकर्त्ताओं की कम संख्या को देखकर चिराग पासवान गुस्सा हो गए और उन्होंने जिलाध्यक्ष को डांट दिया।

इसके बाद वह मंच छोड़कर चले गए जिसके कारण नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।लोजपा सांसद चिराग पासवान ने जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह को फटकार लगाते हुए कहा कि उन्होंने अभी तक 22 जिलों का भ्रमण किया, जिसमें सबसे खराब स्थिति सिवान की है। वह इसकी शिकायत प्रदेश अध्यक्ष को करेंगे।चिराग पासवान के इस व्यवहार से नाराज लोगों ने कहा कि वह लोग इस पार्टी में शामिल होने आए थे, लेकिन अब नहीं होंगेे। नाराज कार्यकर्त्ताओं ने सांसद के खिलाफ जमकर नारे भी लगाए थे।