Children’s Day: चाचा नेहरू की जयंती पर राष्ट्रपति, PM मोदी व सोनिया गांधी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली–आज भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन है, जिसे पूरा राष्ट्र बालदिवस के रूप में मनाता है, इस मौके पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके समाधि स्थल शांति वन जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पंडित नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, देश के प्रथम प्रधानमंत्री को स्मरण, इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम और प्रधानमंत्री रहने के दौरान उनके योगदान को याद कर रहा हूं। तो वहीं इस खास दिन को Google

Written By :

admin

Updated

November 14, 2018

नई दिल्ली–आज भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन है, जिसे पूरा राष्ट्र बालदिवस के रूप में मनाता है, इस मौके पर यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उनके समाधि स्थल शांति वन जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी पंडित नेहरू को उनकी जयंती पर याद किया।

पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, देश के प्रथम प्रधानमंत्री को स्मरण, इस मौके पर स्वतंत्रता संग्राम और प्रधानमंत्री रहने के दौरान उनके योगदान को याद कर रहा हूं। तो वहीं इस खास दिन को Google ने भी अपने अंदाज में सेलिब्रेट किया है, उसने Doodle बनाकर बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी है और सबके प्रिय चाचा नेहरू को याद किया।

गौरतलब है कि 14 नवंबर, 1898 को इलाहाबाद में जन्मे नेहरू को बच्चों से बहुत लगाव था इसलिए 1964 में नेहरू के निधन के बाद यह फैसला लिया गया कि 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाए। आपको बता दें कि बच्चों के बीच चाचा नेहरू के नाम से मशहूर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू एक ऐसे व्यक्ति थे जिन्होंने स्वतंत्र भारत का जो स्वरूप आज हमारे सामने मौजूद है, उसकी आधारशिला रखी थी। आधुनिक भारत के निर्माण की राह बनाने के साथ ही उन्होंने देश के भावी सामाजिक स्वरूप का खाका भी खींचा था। दुनिया के पटल पर भारत आज अपने जिन मूल्यों आदर्शो के लिए जाना पहचाना जाता है, उसे स्वरूप प्रदान करने का श्रेय एक हद तक नेहरू को दिया जाना चाहिए।