‘रिश्ते में हम उनके…’ बोलना पड़ा महंगा, पूर्व विदेश मंत्री के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल

फर्रूखाबाद– सीएम योगी आदित्यनाथ पर लोकसभा चुनाव के दौरान दिया गया विवादित बयान रिश्ते में हम उनके बाप लगते है पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के लिए मुसीबत बन गया है. लोकसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी सांसद प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में रैली को संबोधित करने आए थे. उसी दौरान सीएम ने सलमान खुर्शीद व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ बाटला हाउस पर टिप्पणी कर चुटकी ली थी. जिसके खिलाफ खुर्शीद ने स्वयं को सीएम योगी का रिश्ते में बाप बताते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था. हालांकि उस वक्त यह बयान मीडिया की सुर्खियों में रहा था.इसको लेकर

Written By :

admin

Updated

August 30, 2019

फर्रूखाबाद– सीएम योगी आदित्यनाथ पर लोकसभा चुनाव के दौरान दिया गया विवादित बयान रिश्ते में हम उनके बाप लगते है पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद के लिए मुसीबत बन गया है.

लोकसभा चुनाव के दौरान सीएम योगी सांसद प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में रैली को संबोधित करने आए थे. उसी दौरान सीएम ने सलमान खुर्शीद व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ बाटला हाउस पर टिप्पणी कर चुटकी ली थी. जिसके खिलाफ खुर्शीद ने स्वयं को सीएम योगी का रिश्ते में बाप बताते हुए आपत्तिजनक बयान दिया था. हालांकि उस वक्त यह बयान मीडिया की सुर्खियों में रहा था.इसको लेकर कोतवाली थाने के अंतर्गत शिवनगर काॅलोनी निवासी भाजपा समर्थक अनूप मिश्रा ने वर्ग विशेष की भावनाएं भड़काने व आदर्श आंचार सहित के उल्लंघन का आरोप लगाया था.

पूर्व विदेश मंत्री के खिलाफ धारा 153 ए, 298,171 जी आईपीसी व 125 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था. मुकदमे की विवेचना घुमना चैकी प्रभारी तेज बहादुर सिंह को दी गई थी. विवेचक ने जांच के बाद 5 अगस्त को पर्याप्त साक्ष्य मानकर आरोप पत्र सीजीएम कोर्ट में दाखिल किया. बताते चले कि पूर्व विदेश मंत्री लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी थे.

(रिपोर्ट-दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद)