आखिरी पलो में तकनीकी कारणों से रोकी गई चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग

न्यूज डेस्क — भारत के बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग को फिलहाल तकनीकी कारणों से रोक दिया गया है। चंद्रयान-2 सोमवार तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर उड़ान भरने वाला था, लेकिन तय उड़ान से 56 मिनट 24 सेकेंड पहले तकनीकी खराबी की वजह से इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया है। हालांकि लॉन्चिंग की नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई।अगली तारीख का एलान अब बाद में किया जाएगा।  बता दें कि इस मिशन को रोके जाने के कुछ देर बाद इसरो की ओर से बयान जारी किया गया। इसरो के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) गुरुप्रसाद ने

Written By :

admin

Updated

July 15, 2019

न्यूज डेस्क — भारत के बहुप्रतीक्षित मिशन चंद्रयान 2 की लॉन्चिंग को फिलहाल तकनीकी कारणों से रोक दिया गया है। चंद्रयान-2 सोमवार तड़के 2 बजकर 51 मिनट पर उड़ान भरने वाला था, लेकिन

तय उड़ान से 56 मिनट 24 सेकेंड पहले तकनीकी खराबी की वजह से इसकी लॉन्चिंग को टाल दिया गया है। हालांकि लॉन्चिंग की नई तारीख की घोषणा अभी नहीं की गई।अगली तारीख का एलान अब बाद में किया जाएगा। 

बता दें कि इस मिशन को रोके जाने के कुछ देर बाद इसरो की ओर से बयान जारी किया गया। इसरो के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर (पीआरओ) गुरुप्रसाद ने बताया, ‘ लॉन्च व्हीकल सिस्टम में लॉन्चिंग से करीब एक घंटे पहले तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण एहतियान आज चंद्रयान 2 मिशन की लॉन्चिंग को टाल दिया गया है। लॉन्चिंग की नई तारीख की घोषणा अब बाद में की जाएगी।’

वहीं  चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग रोके जाने से इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए पहुंचे लोगों में काफी निराशा है।