नोटबंदी की पहली सालगिरह : जयपुर में 50,000 लोगों ने गाया वंदे मातरम

जयपुर — नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर देश में जहां विपक्ष ब्लैक डे मना रहा है वहीं सरकार इसके फायदे भुनाते हुए एंटी ब्लैक डे का जगह-जगह आयोजन करा रही है। इसी तर्ज पर जयपुर में प्रदेश सरकार के युवा बोर्ड ने हिंदू अध्यात्मिक व सेवा फाउंडेशन के साथ मिलकर सवाई माधोसिंह स्टेडियम में नोटबंदी की सालगिरह मनाया। इस भव्य आयोजन में करीब 50,000 हजार लोगों ने भाग लेकर सामूहिक रूप से वंदे मातरम गाया।   बता दें कि राजस्थान सरकार का यह कार्यक्रम जयपुर मेयर अशोक लाहोति के उस फैसले के कुछ दिन बाद आया है जिसमें

Written By :

admin

Updated

November 8, 2017

जयपुर — नोटबंदी के एक साल पूरे होने पर देश में जहां विपक्ष ब्लैक डे मना रहा है वहीं सरकार इसके फायदे भुनाते हुए एंटी ब्लैक डे का जगह-जगह आयोजन करा रही है। इसी तर्ज पर जयपुर में प्रदेश सरकार के युवा बोर्ड ने हिंदू अध्यात्मिक व सेवा फाउंडेशन के साथ मिलकर सवाई माधोसिंह स्टेडियम में नोटबंदी की सालगिरह मनाया। इस भव्य आयोजन में करीब 50,000 हजार लोगों ने भाग लेकर सामूहिक रूप से वंदे मातरम गाया।

 

बता दें कि राजस्थान सरकार का यह कार्यक्रम जयपुर मेयर अशोक लाहोति के उस फैसले के कुछ दिन बाद आया है जिसमें जयपुर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के सभी कर्मचारियों को दफ्तर में काम की शुरुआत करने और छुट्टी के बाद अनिवार्य रूप से राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाने को कहा गया था। इवेंट के आयोजक राजस्थान यूथ बोर्ड के उपाध्यक्ष संदीप यादव ने कहा कि इस तरह के इवेंट युवाओं को सभ्यता और नैतिक मूल्यों से जोड़ते हैं। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ‘परिवार, पर्यावरण और राष्ट्र के लिए प्रेम बढ़ाना’ है। बॉलिवुड इंडस्ट्री के दिग्गज संगीतकार कल्याणजी (कल्याणजी-आनंदजी) इस मौके पर हिंदी फिल्मों के देशभक्ति गीत बजाए। दो घंटे के इस कार्यक्रम में योग का सेशन भी हुआ, जिसका नेतृत्व वसुंधरा राजे ने किया।