मंत्रिमंडल में शामिल होने पर सिकन्दरा विधायक के घर पर जमकर मनाया गया जश्न

कानपुर देहात–कानपुर देहात के 207 सिकन्दरा विधानसभा से विधायक अजीत सिंह पाल को मन्त्रिमण्डल में शामिल कर लिया गया है। इस मौके पर अकबरपुर स्थित विधायक अजीत सिंह पाल के आवास पर समर्थक अंशू त्रिपाठी ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को लेकर मिठाई बाटी गयी। विधायक अजीत सिंह पाल ज़िंदाबाद के नारे लगाए गए। विधायक अजीत पाल अपने पिता मथुरा पाल देहांत के बाद उनकी जगह पर उपचुनाव लड़े थे और 207 विधानसभा सिकन्दरा सीट से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी। विधायक अजीत सिंह पाल इंजीनयर है और पहली बार विधायक बनकर राज्यमंत्री बनाए गए है। वही बीजेपी कार्यकर्ताओं

Written By :

admin

Updated

August 21, 2019

कानपुर देहात–कानपुर देहात के 207 सिकन्दरा विधानसभा से विधायक अजीत सिंह पाल को मन्त्रिमण्डल में शामिल कर लिया गया है। इस मौके पर अकबरपुर स्थित विधायक अजीत सिंह पाल के आवास पर समर्थक अंशू त्रिपाठी ने दर्जनों कार्यकर्ताओं को लेकर मिठाई बाटी गयी।

विधायक अजीत सिंह पाल ज़िंदाबाद के नारे लगाए गए। विधायक अजीत पाल अपने पिता मथुरा पाल देहांत के बाद उनकी जगह पर उपचुनाव लड़े थे और 207 विधानसभा सिकन्दरा सीट से चुनाव लड़े थे और जीत दर्ज की थी। विधायक अजीत सिंह पाल इंजीनयर है और पहली बार विधायक बनकर राज्यमंत्री बनाए गए है। वही बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खुशी का इज़हार मिठाई बांट कर किया। कार्यकर्ताओं को आशा है कि अजीत सिंह पाल के मंत्री बनने से कानपुर देहात ज़िले का विकास होगा और ज़िला उन्नति करेगा।

(रिपोर्ट-संजय कुमार, कानपुर देहात)