CBSE 10th, 12th Result 2024 : सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट घोषित, नहीं जारी हुई टॉपर्स की लिस्ट

CBSE 10th, 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/ पर जाकर चेक कर सकते है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं

Written By :

SK Sharma

Updated

May 13, 2024

CBSE 10th, 12th Result 2024: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र अपना रिजल्ट सीबीएसई की अधिकारिक वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/ पर जाकर चेक कर सकते है। सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने टॉप किया है। 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.75% रहा जबकि 92.71प्रतिशत लड़के पास हुए हैं। लड़कों के मुकाबले लड़कियों का रिजल्ट 2.04% बेहतर रहा है। इसके अलावा ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 91.30% रहा है।

CBSE Result 2024: लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो इस 91.52 प्रतिशत लड़कियां ने बाजी मारी है। जबकि लड़कों का पास प्रतिशात 85.12% रहा। इस साल 12वीं क्लास में लड़कों के मुकाबले 6.40% ज्यादा लड़कियां पास हुई हैं। इस साल 12वीं कक्षा के लिए करीब 18 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। जिसमें इस साल कुल पास प्रतिशत 87.98 फीसदी रहा। छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत पिछले वर्ष से 0.65 प्रतिशत बढ़ा है।

CBSE 10th, 12th Result 2024: ये राज्य बना नंबर वन

सीबीएसई बोर्ड 10वीं व 12वीं में त्रिवेन्द्रम नंबर वन रहा। अब्बाम (तिरुवनंतपुरम) में दोनों कक्षाओं में सबसे अच्छा परिणाम आ रहा है। 10वीं कक्षा में अभागम का परिणाम 99.75% छात्र उत्तीर्ण हुए हैंवहीं, चेन्नई 99.30% रिजल्ट के साथ तीसरे स्थान पर है। जबकि 12वीं भी 99.91% बच्चे पास हुए हैं। वहीं दिल्ली ईस्ट का रिजल्ट 94.51 फीसदी रहा।

नहीं जारी हुई टॉपर्स की लिस्ट

हालांकि सीबीएसई बोर्ड ने इस साल 10वीं और 12वीं क्लास के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी थी। टॉपर्स की सूची जारी न करने का मकसद बच्चों को अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचाना है।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)