सावधान! एक्सरसाइज बंद करने से हो सकती हैं ये समस्या…

हेल्थ डेस्क — आज कल की वस्त जिंदगी में अक्सर लोग एक्सरसाइज करते-करते उसे अचानक बीच में ही छोड़ देते हैं. कई बार लोग कई-कई दिन या महीनों तक व्यायाम नहीं करते. क्या आप जानते हैं इसका आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. जी हां, हाल ही में आई रिपोर्ट में यह चौकाने वाला खुलासा हुआ है।  रिसर्च के मुताबिक, अचानक व्यायाम बंद कर देने से डिप्रेशन के लक्षणों में इजाफा हो सकता है. इस रिसर्च में ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ एडीलेड की शोधकर्ता ने जूली मॉर्गन ने पहले से की गई रिसर्च के नतीजों की समीक्षा की जिनमें नियमित रूप

Written By :

admin

Updated

March 24, 2018

हेल्थ डेस्क — आज कल की वस्त जिंदगी में अक्सर लोग एक्सरसाइज करते-करते उसे अचानक बीच में ही छोड़ देते हैं. कई बार लोग कई-कई दिन या महीनों तक व्यायाम नहीं करते. क्या आप जानते हैं इसका आपको खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. जी हां, हाल ही में आई रिपोर्ट में यह चौकाने वाला खुलासा हुआ है। 

रिसर्च के मुताबिक, अचानक व्यायाम बंद कर देने से डिप्रेशन के लक्षणों में इजाफा हो सकता है. इस रिसर्च में ऑस्ट्रेलिया की यूनिवर्सिटी ऑफ एडीलेड की शोधकर्ता ने जूली मॉर्गन ने पहले से की गई रिसर्च के नतीजों की समीक्षा की जिनमें नियमित रूप से सक्रिय रहे वयस्कों में व्यायाम बंद करने के प्रभावों की पड़ताल की गयी थी.

शोधकर्ता जूली का कहना है कि कसरत शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए जरूरी है. उन्हों ने कहा कि अगर सप्ताह के हर दिन संभव नहीं हो तो कुछ न कुछ गतिविधि करते रहना चाहिए. इतना ही नहीं, हेल्दी और डिप्रेशन से मुक्त रहने के लिये एक सप्ताह में कम से कम ढाई घंटे व्यायाम या 75 मिनट जमकर कसरत करना चाहिए.

यही नहीं इस रिसर्च में ये बात व्यापक रूप से साबित हुई है कि नियमित कसरत डिप्रेशन में कमी ला सकता है और यह डिप्रेशन का उपचार भी कर सकता है. हालांकि कसरत बंद करने से डिप्रेशन के लक्षणों पर पड़े प्रभावों के बारे में अभी बहुत ज्यादा रिसर्च नहीं हुई है.