कप्तान कोहली ने श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ

स्पोर्ट्स डेस्क — वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिय के कप्तान विराट कोहली ने 24 वर्षीय युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की। बता दें कि पिछले दो मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ 120 और 114 (नाबाद) रन बनाने वाले कोहली को दो बार अय्यर का साथ मिला। दरअसल कोहली ने पिछले दोनो मैचों में संकट के समय अय्यर के साथ 125 और 120 रनों की साझेदारी की। सीरीज जीतने के बाद कोहली ने कहा कि वह इन स्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने की कीमत जानते हैं। कोहली ने कहा कि

Written By :

admin

Updated

August 16, 2019

स्पोर्ट्स डेस्क — वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने के बाद टीम इंडिय के कप्तान विराट कोहली ने 24 वर्षीय युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की जमकर तारीफ की।

बता दें कि पिछले दो मैचों में वेस्टइंडीज के खिलाफ 120 और 114 (नाबाद) रन बनाने वाले कोहली को दो बार अय्यर का साथ मिला। दरअसल कोहली ने पिछले दोनो मैचों में संकट के समय अय्यर के साथ 125 और 120 रनों की साझेदारी की। सीरीज जीतने के बाद कोहली ने कहा कि वह इन स्थितियों में अच्छा प्रदर्शन करने की कीमत जानते हैं।

कोहली ने कहा कि इससे उनका आत्मविश्वास और बढ़ेगा। मैं जब टीम में आया था तो ऐसा ही था, मुझे जो मौके मिलते थे मैं टीम के लिए मैच जीतना चाहता था और स्थिति के अनुसार खेलना चाहता था, आपको जोखिम उठाने पड़ते हैं। उन्होंने दबाव में हिम्मत दिखाई, खुद को पहचानने के लिए आपको अपने खेल को दिखाना पड़ता है। अय्यर ने दो मैचों में 71 और 65 रनों की पारी खेली।