विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंचा प्रत्याशी, राजनाथ के खिलाफ लड़ रहा था चुनाव

लखनऊ–राजधानी स्थित विधानसभा के सामने आज उस वक्त मजमा लग गया, जब एक निर्दलीय प्रत्याशी माइक लेकर कार के ऊपर चढ़ गया और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। पूरा मामला लखनऊ के हजरतगंज स्थित विधानसभा के सामने का है। यहां आज एक निर्दलीय प्रत्याशी अपनी कार से पहुंचा और माइक लेकर कार के ऊपर चढ़ गया। जिसके बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद विधानसभा की सुरक्षा में तैनात पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिन्हें देखते ही निर्दलीय प्रत्याशी ने खुद पर पेट्रोल  डाला और आत्मदाह का प्रयास किया। जिसके बाद वहां भगदड़ मच

Written By :

admin

Updated

April 29, 2019

लखनऊ–राजधानी स्थित विधानसभा के सामने आज उस वक्त मजमा लग गया, जब एक निर्दलीय प्रत्याशी माइक लेकर कार के ऊपर चढ़ गया और खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की।

पूरा मामला लखनऊ के हजरतगंज स्थित विधानसभा के सामने का है। यहां आज एक निर्दलीय प्रत्याशी अपनी कार से पहुंचा और माइक लेकर कार के ऊपर चढ़ गया। जिसके बाद वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इसके बाद विधानसभा की सुरक्षा में तैनात पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिन्हें देखते ही निर्दलीय प्रत्याशी ने खुद पर पेट्रोल  डाला और आत्मदाह का प्रयास किया। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई। नेता को पुलिस ने दबोच कर जान बचाई ।

बता दें लखनऊ में विधानसभा के सामने आत्मदाह करने पहुंचे प्रत्याशी का नाम संजय सिंह राणा है और उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए लखनऊ लोकसभा सीट से पर्चा भरा था। पर्चा खारिज होने से नाराज प्रत्याशी सात लीटर पेट्रोल लेकर आत्महत्या करने विधानसभा पहुंच गया। कार से आत्मदाह करने वाले प्रत्याशी का चुनाव निशान ‘ऑटो’ है।