पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने दिया इस्तीफा

चंडीगढ़– पंजाब कैबिनेट के मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने अपने खिलाफ लगे भ्रष्टाचार और धनशोधन के आरोपों के बाद कांग्रेस सरकार में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह राज्य में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में बिजली एवं सिंचाई मंत्री हैं।   कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भेज दिया है। राणा गुरजीत सिंह और उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों का नाम पर रेत खनन आवंटन की गड़बड़ियों में सामने आया है। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा था कि उनकी मंत्रीमंडल से छुट्टी हो सकती है। इस्तीफे की पुष्टि करते

Written By :

admin

Updated

January 16, 2018

चंडीगढ़– पंजाब कैबिनेट के मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने अपने खिलाफ लगे भ्रष्टाचार और धनशोधन के आरोपों के बाद कांग्रेस सरकार में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वह राज्य में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में बिजली एवं सिंचाई मंत्री हैं।

 

कैबिनेट मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को भेज दिया है। राणा गुरजीत सिंह और उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों का नाम पर रेत खनन आवंटन की गड़बड़ियों में सामने आया है। जिसके चलते ऐसा माना जा रहा था कि उनकी मंत्रीमंडल से छुट्टी हो सकती है। इस्तीफे की पुष्टि करते हुए गुरजीत सिंह ने कहा कि, हां, मैंने इस्तीफा दे दिया है। अब आगे की कारवाई मुख्यमंत्री और पार्टी के हाई कमान पर निर्भर है कि वह क्या एक्शन लेते हैं। रेत खनन आवंटन गड़बड़ियों में नाम आने के कारण मैंने इस्तीफा दिया है। फ़िलहाल मुख्यमंत्री ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।