प्रेमी जोड़े ने पहले रस्सी से बांधा एक-दूजे का हाथ, फिर किया ये…

औरैया– एक साथ जीने मरने की कसम खाकर एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी है।जब सुबह लोगों ने अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास 2 अज्ञात शवों को देखा तो रेलवे पुलिस को सूचना दी।रेलवे पुलिस जब शवों के पास गयी तो देखा दोनों शवों के हाथ एक रस्सी से बधे हुए थे। जब रेलवे पुलिस ने दोनों प्रेमी के कपड़ो की तलाशी ली तो मामला साफ हो गया कि दोनों फिरोजाबाद के गांव घुरसली के रहने वाले थे और घर से भागकर आये थे।दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे लेकिन घर वालों की

Written By :

admin

Updated

July 7, 2018

औरैया– एक साथ जीने मरने की कसम खाकर एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी है।जब सुबह लोगों ने अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास 2 अज्ञात शवों को देखा तो रेलवे पुलिस को सूचना दी।रेलवे पुलिस जब शवों के पास गयी तो देखा दोनों शवों के हाथ एक रस्सी से बधे हुए थे।

जब रेलवे पुलिस ने दोनों प्रेमी के कपड़ो की तलाशी ली तो मामला साफ हो गया कि दोनों फिरोजाबाद के गांव घुरसली के रहने वाले थे और घर से भागकर आये थे।दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते थे लेकिन घर वालों की रजामंदी न होने के कारण दोनों ने यह रास्ता चुना।जिससे दो प्यार करने वाले एक साथ जी न सके लेकिन मौत को एक साथ गले लगा लिया।

स्टेशन के आस-पास लोगों ने बताया कि एक युवक युवती को उन्होंने देर रात स्टेशन पर बैठे देखा,और वह गुमशुम होकर पटरी की तरफ चले गए।कुछ लोगों ने उन्हें पटरी की तरफ न जाने से मना भी किया लेकिन उन्होंने किसी की भी नही सुनी और स्टेशन से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।फिलहाल उनके कपड़ो से मोबाइल, फोटो व पहचान पत्र पुलिस को मिले है।जिससें उनके घर वालों को पुलिस ने सूचना दे दी हैं।

(रिपोर्ट- वरूण गुप्ता, औरैया )