कारोबारी ने लाइसेंसी पिस्टल से खुद को मारी गोली

गोरखपुर — यूपी के गोरखपुर में एक दवा कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्‍टल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि आत्‍महत्‍या की वजह आर्थिक तंगी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि शहर के इस्‍माइपुर में रहने वाले सईद अहमद 50 वर्ष ने गुरुवार देर रात अपनी लाइसेंसी पिस्‍टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घरवाले दौड़कर उनके पास पहुंचे। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कारोबारी के शव और लाइसेंसी पिस्‍टल को कब्‍जे में

Written By :

SK Sharma

Updated

February 14, 2020

गोरखपुर — यूपी के गोरखपुर में एक दवा कारोबारी ने अपनी लाइसेंसी पिस्‍टल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि आत्‍महत्‍या की वजह आर्थिक तंगी।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बता दें कि शहर के इस्‍माइपुर में रहने वाले सईद अहमद 50 वर्ष ने गुरुवार देर रात अपनी लाइसेंसी पिस्‍टल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घरवाले दौड़कर उनके पास पहुंचे। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

सूचना पर मिलते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कारोबारी के शव और लाइसेंसी पिस्‍टल को कब्‍जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि कारोबारी सईद आर्थिक तंगी की वजह से पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान थे।