रफ़्तार का क़हरः बस और टेंपो में भीषण भिड़ंत, 2 की मौत व पांच घायल

हाथरस–यूपी के हाथरस में एक बार फिर रफ़्तार का क़हर देखने को मिला। एनएच-93 पर तेज रफ़्तार रोडवेज बस और टेंपो में आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमे एक बीए की छात्रा सहित दो की मौके मौत हो गई।  आपको बता दें कि हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र में एनएच-93 पर गाँव बरसै के निकट ओवरटेक करने की वजह से गढ़मुक्तेवर डिपो की रोडवेज बस और टेंपो में अचानक भिड़ंत हो गई। टैम्पो में सवार 7 लोगो में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वही 5 गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने

Written By :

admin

Updated

November 12, 2018

हाथरस–यूपी के हाथरस में एक बार फिर रफ़्तार का क़हर देखने को मिला। एनएच-93 पर तेज रफ़्तार रोडवेज बस और टेंपो में आमने-सामने भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमे एक बीए की छात्रा सहित दो की मौके मौत हो गई। 

आपको बता दें कि हाथरस के थाना सासनी क्षेत्र में एनएच-93 पर गाँव बरसै के निकट ओवरटेक करने की वजह से गढ़मुक्तेवर डिपो की रोडवेज बस और टेंपो में अचानक भिड़ंत हो गई। टैम्पो में सवार 7 लोगो में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। वही 5 गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और घायलों को पास के ही एक निजी अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती करा दिया गया।

(रिपोर्ट-सूरज मौर्या, हाथरस)