मामूली कहासुनी के बाद दरिंदों ने महिला को घर से अगवा कर जिन्दा जलाया

फतेहपुर– देश में महिलाओ की सुरक्षा के लिए सरकार कड़े कानून बनाकर महिलाओ को सुरक्षा देने में लगी हुई हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पडोसी से हुई मामूली बात में महिला को जिन्दा जला देने का मामला सामने आया है। फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे स्थित पावर हाउस के पास अधजली महिला के शव को देख सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों की माने तो मृतका का पति मुंबई में रहकर प्राइवेट जॉब कर अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए गया था। मृतका अपने तीन बच्चो के साथ कस्बे में ही रहकर

Written By :

admin

Updated

October 15, 2018

फतेहपुर– देश में महिलाओ की सुरक्षा के लिए सरकार कड़े कानून बनाकर महिलाओ को सुरक्षा देने में लगी हुई हैं लेकिन उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पडोसी से हुई मामूली बात में महिला को जिन्दा जला देने का मामला सामने आया है।

फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के कस्बे स्थित पावर हाउस के पास अधजली महिला के शव को देख सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों की माने तो मृतका का पति मुंबई में रहकर प्राइवेट जॉब कर अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए गया था। मृतका अपने तीन बच्चो के साथ कस्बे में ही रहकर जीवनयापन कर रही थी। दो दिन पूर्व पडोसी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद मृतका ने अपने पति को घटना की जानकारी दी लेकिन दरिंदो ने महिला को घर से अगवा कर उसे जिन्दा जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई हैं। वहीँ उसके पिता ने बताया की बेटी अपने बच्चो के साथ घर में अकेली रहा करती थी जिसका पडोसी महबूब से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जब घर गए तो उसे रहने ना देने की धमकी देने लगे। जब घर पहुंचे तो मुंबई से दामाद का फोन आया उसकी हत्या कर दी गई। वहीँ एसपी ने बताया की पावर हाउस के पास महिला का अधजला शव बरामद हुआ है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जाँच की जा रही है। जाँच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी | 

(रिपोर्ट-नितेश श्रीवास्तव, फतेहपुर)