‘बुलबुल’ का कहर, अब तक 10 से अधिक की मौत

0 158

न्यूज डेस्क–बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान बुलबुल शनिवार देर रात पश्चिम बंगाल के समुद्री तट से टकराया था। इससे पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तेज हवाएवं चलीं। इसमें अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है।

Related News
1 of 28

चक्रवात बुलबुल से प्रभावित पश्चिम बंगाल को इलाकों में मौसम धीरे-धीरे साफ हो रहा है। इससे पहले तेज हवाओं और भारी बारिश तटीय जिलों में जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। चक्रवात का सबसे ज्यादा प्रभाव बकखाली, फ्रेजरगंज, संदेशखाली, झड़खाली, नंदीग्राम, नयाचर और खेजूरी इलाकों में पड़ा। चक्रवात के चलते नौ जिलों में करीब तीन लाख लोग प्रभावित हुए हैं। हजारों पेड़ और मकानों को क्षति पहुंची है।

बांग्लादेश के निचले इलाकों में बुलबुल तूफान के कारण कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। तेज हवा के साथ मूसलधार बारिश ने स्थिति विषम बना दी है। चक्रवाती हवा की रफ्तार 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। अधिकारियों को निचले इलाकों से करीब 21 लाख लोगों को बाहर निकालने के लिए बाध्य होना पड़ा है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Comments
Loading...