सिरफिरे ने पत्नी और दो बेटियों की हथौड़े से मारकर की निर्मम हत्या, एक बेटी हालत नाजुक…

प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बुलंदशहर जिले में एक सिरफिरे व्यक्ति ने देर रात अपनी पत्नी और दो बेटियों की हथौड़े से मारकर निर्मम हत्या कर दी।

Written By :

SK Sharma

Updated

March 3, 2021

प्रदेश में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बुलंदशहर जिले में एक सिरफिरे व्यक्ति ने देर रात अपनी पत्नी और दो बेटियों की हथौड़े से मारकर निर्मम हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें..सीरियल रेपिस्ट मुठभेड़ में गिरफ्तार, इस तरह महिलाओं को बनाता था शिकार…

जबकि एक बेटी की हालत नाजुक बनी हुई है। इस हत्याकांड से इलाके में दहशत फैल गई है। उधर वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

तो इस लिए घटना को दिया अंजाम…

बता दें कि घटना बुलंदशहर जिले के शिकारपुर देहात के माजरा अंबेडकर नगर की है। यहां के निवासी 60 वर्षीय सईद सिरफिरा किस्म का व्यक्ति है। वह बेलदारी का काम करता है।

मंगलवार रात वह और उसकी पत्नी शफीला (50) एक कमरे में सो रहे थे और उसकी तीन बेटियां रजिया (20), शबाना(15) और सुल्ताना दूसरे कमरे में सो रही थी। बताया जा रहा है कि आरोपी सईद की पत्नी और उसकी बेटियां खेतों में मजदूरी करती थीं और आरोपी उनके चरित्र पर शक करता था।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

मंगलवार देर रात आरोपी ने अपनी पत्नी और तीनों बेटियों के सिर पर हथौड़ी से प्रहार कर हत्या कर दिया। हमले में आरोपी की पत्नी शफीला और बेटी रजिया व शबाना की मौत हो गई।

जबकि, सुल्ताना गंभीर रूप से घायल है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि सुबह मामले की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया है। साथ ही सुल्ताना को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आरोपी फिलहाल फरार है, पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़ें..अभिनेत्री यामी गौतम बनी IPS अफसर ! शेयर की तस्वीरें…

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)