बीटीसी छात्रा को अगवा कर किया गैंगरेप, इलाज के दौरान हुई मौत

कन्नौज — उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बीटीसी छात्रा को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. इस खौफनाक वारदात में छात्रा की मौत हो गई.छात्रा को मंगलवार तड़के खेत से बरामद किया गया.फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार देर शाम की है. छात्रा की पहचान कन्नौज में छिबरामऊ के ग्राम दलसिंहपुर का रहने वाली के रुप में हुई .बताया जा रहा है कि वह सोमवार शाम गांव के शिव मंदिर में पूजा करने गई थी. कहा जा रहा है कि उसी समय वहां मौजूद

Written By :

admin

Updated

December 26, 2017

कन्नौज — उत्तर प्रदेश के कन्नौज में बीटीसी छात्रा को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है. इस खौफनाक वारदात में छात्रा की मौत हो गई.छात्रा को मंगलवार तड़के खेत से बरामद किया गया.फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, घटना सोमवार देर शाम की है. छात्रा की पहचान कन्नौज में छिबरामऊ के ग्राम दलसिंहपुर का रहने वाली के रुप में हुई .बताया जा रहा है कि वह सोमवार शाम गांव के शिव मंदिर में पूजा करने गई थी. कहा जा रहा है कि उसी समय वहां मौजूद कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया.

बाद में परिवार के लोग उसको निजी चिकित्सक के पास ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिवार के लोगों ने दुष्कर्म और इसके विरोध पर छात्रा को पीटने की आशंका जताई है.पुलिस अधीक्षक हरीश चंद्र ने बताया कि परिवार के लोगों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है. छात्रा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. उसके आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.