बसपा सुप्रीमों के जन्मदिन पर पूर्व मंत्री ने बीजेपी पर निकाली जमकर भड़ास

बलिया  – बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन बलिया के बापू भवन स्थित क्रान्ति मैदान धूमधाम से मनाया गया।वहीं बसपा बलिया यूनिट ने  62 किलोग्राम का केक काटकर कर मायावती का 62वां जन्मदिन मनाया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी रहें इस दौरान चौधरी ने भाजपा पर ही जमकर भड़ास निकाली।पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने भाजपा पर तंज कसते हुए  कहा कि इंडिया में आज कल फाग चल रहा है यह फाग आरएसएस का है जो संविधान को बदलने की मंशा रखता है। सुप्रीम कोर्ट में उठे विवाद पर अम्बिका चौधरी ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण लागू

Written By :

admin

Updated

January 16, 2018

बलिया  – बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन बलिया के बापू भवन स्थित क्रान्ति मैदान धूमधाम से मनाया गया।वहीं बसपा बलिया यूनिट ने  62 किलोग्राम का केक काटकर कर मायावती का 62वां जन्मदिन मनाया।

जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी रहें इस दौरान चौधरी ने भाजपा पर ही जमकर भड़ास निकाली।पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी ने भाजपा पर तंज कसते हुए  कहा कि इंडिया में आज कल फाग चल रहा है यह फाग आरएसएस का है जो संविधान को बदलने की मंशा रखता है।

सुप्रीम कोर्ट में उठे विवाद पर अम्बिका चौधरी ने कहा कि अगर सुप्रीम कोर्ट में आरक्षण लागू होता तो निश्चित रूप से यह विवाद नही होता ।मैं कोर्ट से मांग करता हु की कोर्ट में आरक्षण लागू किया जाये ताकि भविष्य में इस तरह की विवाद उत्त्पन न हो ।जबकि केंद्र सरकार आरक्षण समाप्त करने की सोच रही है ।

रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी,बलिया