फर्रुखाबाद–थाना क्षेत्र शमशाबाद के गांव फरीदपुर मंगली निवासी रामनरेश का पुत्र संतोष कुमार की बारात थाना क्षेत्र जहानगंज के गांव कंधरापुर में अर्जुन लाल की पुत्री नीलम के साथ शादी होने को आई थी मंडप की गांठ खोलने की रस्म के समय अचानक दूल्हा बेहोश हो गया और उसके मुंह से झाग निकलने लगा।
तुरंत दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया पुलिस ने जाकर दोनों पक्षों का समझौता कराया और बारात बिना दुल्हन के वापस बैरंग लौट गई। कंधरापुर में जिस प्रकार से बारात द्वारचार के लिए लड़की के दरबाजे पर जाती उसी प्रकार से गाजेवाज़े के साथ दूल्हे को लेकर बारात का स्वागत किया गया।उसके बाद सभी बारातियो को भोजन कराया गया । चढ़ाबे का सभी सामान लड़की के घर लड़के पक्ष द्वारा भेजा गया।लड़के को भी थाली सजाकर भोजन कराया गया।रात्रि में चार बजे से कन्यादान का कार्यक्रम शुरू हो गया।उसके बाद लड़का लड़की की भावरे भी पड़ गई महिलाओ ने मंगलगीत गाये।फिर क्या पूरे परिवार में खुशी की लहर बहती नजर आ रही थी पूरा परिवार खुश था।कि चलो बेटी के हाथ पीले हो गए।उसके बाद दूल्हा व दुल्हन को नहाने के लिए भेज दिया गया।
दूल्हे ने नए कपड़े धारण करके अपने छोटे भाइयो के साथ कलेवा खाने अपनी ससुराल के आंगन में चारपाई पर बैठा उसके साथ भाई भी मौजूद थे।लड़की पक्ष के सभी लोगो ने दूल्हे को कलेवा खिलाया।जो सराज लग रही उन्होंने दूल्हे से मजाक भी किया।कलेबा खत्म होने के बाद बिदाई के समय मण्डप के बंध खोलने के लिए दूल्हे को बुलाया गया तो वह बंध खोलते समय नीचे गिर गया मुँह से झाग निकलने लगा तो उसको देख लड़की ने कहा कि इसको मिर्गी आती है। मै इसके साथ हरगिज अपना जीवन नही बिताऊँगी।यह बात जब लड़के के पिता को पता चली तो उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई।काफी मनाने के बाद भी लड़की नही मानी तो पुलिस को सूचना दी गई।पुलिस ने दोनों पक्षो को घण्टो समझाने के बाद सुलह तो करा दी लेकिन बारात विना दुल्हन के ही वापस चली गई।
(रिपोर्ट- दिलीप कटियार, फर्रूखाबाद )

