शादी के मंडप में ही दुल्हन ने दूल्हे की कर दी पिटाई, वजह जान आप भी रह जाएंगे दंग

छतीसगढ़ से शादी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने वाले दूल्हे की मंडप में ही पिटाई कर दी गई। दरअसल, दूल्हा बने शख्स ने अपनी पहली पत्नी को मायके छोड़कर मंदिर में दूसरा ब्याह रचा रहा था। इसकी खबर दूल्हे की पहली पत्नी को लग गई। उसकी समय पहली पत्नी के घर वाले और घर वाले पहुंच गए। मंडप में ही दूल्हे की हुई जमकर पिटाई: जानकारी के मुताबिक यह मामला छतीसगढ़ के बलौदाबाजार का है। वही शिवरीनारायण पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में शादी कर

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

April 4, 2022

छतीसगढ़ से शादी से जुड़ा एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी के होते हुए दूसरी शादी करने वाले दूल्हे की मंडप में ही पिटाई कर दी गई। दरअसल, दूल्हा बने शख्स ने अपनी पहली पत्नी को मायके छोड़कर मंदिर में दूसरा ब्याह रचा रहा था। इसकी खबर दूल्हे की पहली पत्नी को लग गई। उसकी समय पहली पत्नी के घर वाले और घर वाले पहुंच गए।

मंडप में ही दूल्हे की हुई जमकर पिटाई:

जानकारी के मुताबिक यह मामला छतीसगढ़ के बलौदाबाजार का है। वही शिवरीनारायण पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में शादी कर रहे सोमप्रकाश जायसवाल के साथ उसकी पहली पत्नी के घर वालों की जमकर मारपीट हुई। महिला सोम प्रकाश को अपना पति बता रही है। महिला का आरोप है कि उसका पति दूसरी युवती से शादी रचाने मंदिर आया है, वही पति का कहना है कि वह मंदिर दर्शन करने आया था। वहीं मंदिर में मारपीट व हंगामा की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।

पुलिस को महिला ने बताई सच्चाई:

बता दें कि इस मामले में शिवरीनारायण टीआई रविंद्र अनंत ने बताया कि सूचना पर मंदिर परिसर में थाना स्टाफ को भेजा गया था। युवती का कहना था कि युवक सोमप्रकाश उसका पति है और दूसरी शादी रचाने मंदिर में आया है। दूसरी तरफ  युवक का कहना है कि वह मंदिर दर्शन करने आया था। महिला का आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद ही ससुराल वालों ने 2 लाख रुपये और बाइक को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। फिर ले जाकर मायके छोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया नहीं मानें तो दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर केस दर्ज कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

भी पढ़ें..IPL 2022 के लिए सज चुके हैं मैदान, जानिए कल कितने बजे से शुरू होगा टूर्नामेंट

ये भी पढ़ें..BCCI सेक्रेटरी जय शाह ने किया ऐलान, कब, कहां सजेगा आईपीएल मेगा ऑक्शन का बाजार 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)