आकाश अंबानी की प्री इंगेजमेंट पार्टी में लगा बॉलीवुड का जमावड़ा, देखे फोटो

मनोरंजन डेस्क– रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी, श्लोका मेहता के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। जिसके चलते बीते गुरुवार को अंबानी के घर एंटिला में उनकी प्री इंगेजमेंट सेरेमनी आयोजित की गई। जिसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट, करण जौहर, रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे तमाम फिल्मी सितारे शरीक होने हुए। देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ इस इवेंट में पहुंची। प्रियंका ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहन रखी थी जबकि निक कोट पैंट में थे। तो वहीं शाहरुख खान

Written By :

admin

Updated

June 29, 2018

मनोरंजन डेस्क– रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के बेटे आकाश अंबानी, श्लोका मेहता के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है।

जिसके चलते बीते गुरुवार को अंबानी के घर एंटिला में उनकी प्री इंगेजमेंट सेरेमनी आयोजित की गई। जिसमें एक्ट्रेस आलिया भट्ट, करण जौहर, रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे तमाम फिल्मी सितारे शरीक होने हुए।

देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ इस इवेंट में पहुंची। प्रियंका ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहन रखी थी जबकि निक कोट पैंट में थे। तो वहीं शाहरुख खान हमेशा की तरह अपने स्टाइलिश अवतार में नजर आए। शाहरुख खान इस इवेंट में अपनी पत्नी गौरी के साथ पहुंचे। आपको बता दें शाहरुख जल्द ही फिल्म जीरो में एक बौने का किरदार निभाते नजर आएंगे। सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी के साथ इस इवेंट में पहुंचे। दोनों ने तकरीबन सेम कलर के आउटफिट पहने हुए थे।

संजय दत्त की बायोपिक फिल्म ‘संजू’ में लीड रोल निभा रहे एक्टर रणबीर कपूर भी अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकाल कर इस प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी में पहुंचे। रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी कुछ ऐसे नजर आए। आकाश के छोटे भाई अनंत बेबी पिंक कलर का नेहरू कुर्ता पहन कर इस कार्यक्रम में पहुंचे।आलिया भट्ट पिंक कलर की साड़ी पहनकर इवेंट में पहुंचीं। आलिया जल्द ही फिल्म ‘गली बॉय’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगीं। आकाश खुद भी बहुत सजे-धजे इस प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी में पहुंचे।

फिल्ममेकर करण जौहर डार्क रेड कलर का कोट पहन कर प्री इंगेजमेंट पार्टी में शरीक होने पहुंचे। फिल्म संजू के निर्माता विधू विनोद चोपड़ा सफेद रंग का कुर्ता पहन कर इस इवेंट में शरीक होने पहुंचे। एक्टर राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही फिल्म संजू रणबीर कपूर की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हो सकती है।