बोरे में बंद मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने ससुरालीजनों पर लगाया संगीन आरोप

बहराइच– नगर के गुदड़ी मोहल्ले में आज सुबह घर के अंदर बोरे में बंद विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई । लोगों की सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे उन्होंने ससुराली जनों पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । परिजनों की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है । यह भी पढ़ें-DSP का नाम सुनकर ठिकाना बदल लेते थे अपराधी, किए 64 एनकाउंटर, वो अपने पड़ोसी से हारा नगर

Written By :

Shweta Singh

Updated

June 25, 2020

बहराइच– नगर के गुदड़ी मोहल्ले में आज सुबह घर के अंदर बोरे में बंद विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई । लोगों की सूचना पर मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे उन्होंने ससुराली जनों पर दहेज के लिए उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । परिजनों की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है ।

यह भी पढ़ें-DSP का नाम सुनकर ठिकाना बदल लेते थे अपराधी, किए 64 एनकाउंटर, वो अपने पड़ोसी से हारा

नगर कोतवाली क्षेत्र के वशीरगंज मोहल्ला निवासी नरगिस का चार साल पहले गुदड़ी निवासी भोले से निकाह हुआ था । परिजनों का आरोप है कि निकाह के कुछ समय बाद से दहेज की मांग को लेकर उसके साथ अक्सर मारपीट करते थे । आज सुबह पति व अन्य लोगों ने मिलकर नरगिस की हत्या कर शव को बोरे में छुपा दिया । पड़ोसियों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पति समेत छह अन्य लोगों के खिलाफ दहेज के लिए बेटी को मारने का आरोप लगाते हुए नगर कोतवाली में तहरीर दी ।

एस पी विपिन मिश्रा ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

(रिपोर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)