फंदे से लटकता मिला तीन दिनों से लापता दलित युवक का शव

प्रतापगढ़–प्रतापगढ़ के कंधई कोतवाली पुरुषोत्तमपुर में सन्दिग्ध परिस्थितियों में दलित युवक का शव फंदे से लटकता मिला। युवक का शव पम्पिंग सेट की छप्पर के बास से लटक रहा था। मौके पर शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। जिससे हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक जयचंद हरिजन पट्टी कोतवाली के तिवारीपुर का रहने वाला है । वह तीन दिन पहले से लापता था। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। (रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)

Written By :

Shweta Singh

Updated

February 17, 2020

प्रतापगढ़–प्रतापगढ़ के कंधई कोतवाली पुरुषोत्तमपुर में सन्दिग्ध परिस्थितियों में दलित युवक का शव फंदे से लटकता मिला। युवक का शव पम्पिंग सेट की छप्पर के बास से लटक रहा था।

मौके पर शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं। जिससे हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक जयचंद हरिजन पट्टी कोतवाली के तिवारीपुर का रहने वाला है । वह तीन दिन पहले से लापता था। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।

(रिपोर्ट-मनोज त्रिपाठी, प्रतापगढ़)