चार बच्चों समेत महिला का कुएं में उतराता मिला शव

ललितपुर — यूपी के ललितपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला समेत चार बच्चों को कुएं में उतराते मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला ने आर्थिक तंगी और गृह क्लेश से परेशान होकर यह पहले अपने बच्चों को फेंका, फिर खुद उसमें कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, न तो पुलिस मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंची है, न ही परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कारण बताया है। दरअसल घटना थाना मदनपुर के उल्दनाखुर्द गांव की है। गांव निवासी राजेश के परिवार में पत्नी विमला

Written By :

SK Sharma

Updated

October 22, 2019

ललितपुर — यूपी के ललितपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला समेत चार बच्चों को कुएं में उतराते मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि महिला ने आर्थिक तंगी और गृह क्लेश से परेशान होकर यह पहले अपने बच्चों को फेंका, फिर खुद उसमें कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, न तो पुलिस मामले में किसी निष्कर्ष पर पहुंची है, न ही परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कारण बताया है।

दरअसल घटना थाना मदनपुर के उल्दनाखुर्द गांव की है। गांव निवासी राजेश के परिवार में पत्नी विमला देवी, बेटी आरूषि, भूरी, जुड़वा बेटे नेंस व रोशन थे। सोमवार देर शाम राजेश अपनी मां के साथ मड़ावरा बाजार गया था। पिता खेत पर थे। तभी सूचना मिली कि, गांव से एक किमी दूर एक कुएं में महिला व चार बच्चों के शव उतराते देखे गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया। मृतकों की शिनाख्त राजेश कुशवाहा की पत्नी व बच्चों के तौर पर हुई है।

वहीं पुलिस ने बताया कि विमला का अपने पति राजेश कुशवाहा के साथ कुछ दिनों पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने माता-पिता के घर चली गई और शनिवार को लौट आई। ग्राम प्रधान जगदीश यादव ने कहा कि राजेश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी और दंपति अक्सर इस पर बहस करते थे।बता दें कि विमला की शादी 10 वर्ष पूर्व राजेश से हुई थी। विमला का मायका ग्राम सैदपुर के निकट स्थित मुड़िया गांव था। सूचना मिलने पर मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए।