मामूली सी बात पर दो पक्षों में हुआ खूनी खेल, 5 घायल

एटा–पूरा मामला थाना कोतवाली देहात के रनुआ गाँव जा है, जहां घर में बेटी के सोने,चाँदी के जेवरात चोरी होने की शक में परिवार की महिला से आपस में कहासुनी हो गई। फिर क्या था आरोप लगाने वाले परिवार पर आरोपी पक्ष के लोग कहर बनकर टूट पड़े और फिर चले दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे अगर मजरूब, घायल बुजुर्ग के परिजनों की माने तो उन पर चाकू से भी बार किया गया जिसके चलते बूजुर्ग महिला के सिर मैं काफी चोटें आई हैं। वही जब दूसरे पक्ष से बात की गई तो उसने भी लाठी-डंडे और चाकू मारने का

Written By :

Shweta Singh

Updated

October 19, 2019

एटा–पूरा मामला थाना कोतवाली देहात के रनुआ गाँव जा है, जहां घर में बेटी के सोने,चाँदी के जेवरात चोरी होने की शक में परिवार की महिला से आपस में कहासुनी हो गई।

फिर क्या था आरोप लगाने वाले परिवार पर आरोपी पक्ष के लोग कहर बनकर टूट पड़े और फिर चले दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे अगर मजरूब, घायल बुजुर्ग के परिजनों की माने तो उन पर चाकू से भी बार किया गया जिसके चलते बूजुर्ग महिला के सिर मैं काफी चोटें आई हैं। वही जब दूसरे पक्ष से बात की गई तो उसने भी लाठी-डंडे और चाकू मारने का दूसरे पक्ष पर आरोप लगाया है। इस खूनी खेल में एक ही परिवार के 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं चिकित्सक ने 2 की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें आगरा हायर सेंटर आगरा रेफर कर दिया है कहा उनका उपचार चल रहा है। वही पुलिस जांच कर कार्रवाई की बात कह रही है।

(रिपोर्ट-आर.बी.द्विवेदी, एटा)