सपा सांसद का बयान,-‘मुलायम के आशीर्वाद से लगता है जोर का झटका’

बलिया– सपा के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने मुलायम सिंह के आशीर्वाद का राज खोलते हुए कहा की मुलायम ने 2014 में मनमोहन सिंह को भी आशीर्वाद दिया था और जोर का झटका लगा।  लिहाज़ा मोदी जी को भी आशीर्वाद का असर होगा। वही बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर० एस ० कुशवाहा ने कहा की सपा – बसपा गठबंधन से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। आखिरकार पीएम मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनते देखने की बात कहने वाले मुलायम ने क्यों नहीं दिया अखिलेश ऐसा आशीर्वाद ?इस राज से पर्दा उठाया सपा बसपा कार्यकर्ता बैठक में शामिल सपा

Written By :

admin

Updated

March 12, 2019

बलिया– सपा के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर ने मुलायम सिंह के आशीर्वाद का राज खोलते हुए कहा की मुलायम ने 2014 में मनमोहन सिंह को भी आशीर्वाद दिया था और जोर का झटका लगा। 

लिहाज़ा मोदी जी को भी आशीर्वाद का असर होगा। वही बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर० एस ० कुशवाहा ने कहा की सपा – बसपा गठबंधन से भाजपा के पेट में दर्द हो रहा है। आखिरकार पीएम मोदी को दुबारा प्रधानमंत्री बनते देखने की बात कहने वाले मुलायम ने क्यों नहीं दिया अखिलेश ऐसा आशीर्वाद ?इस राज से पर्दा उठाया सपा बसपा कार्यकर्ता बैठक में शामिल सपा के राजयसभा सांसद नीरज शेखर ने। नीरज शेखर ने कहा की मुलायम सिंह बुजुर्ग है लिहाजा वो सभी को आशीर्वाद देते है उन्होंने मोदी जी को भी आशीर्वाद दिया है पर 2014 में मुलायम सिंह ने मनमोहन सिंह को भी आशीर्वाद दिया था और उन्हें जोर का झटका लगा लिहाज़ा मोदी जी समझ जाए। 

चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तारीखे तय करने के बाद रमजान का महीना होने को लेकर  विवाद पर कहा की वो चुनाव आयोग का सम्मान करते है पर उन्हें सबकी भावनाओ का ध्यान रखना चाहिए था। वही भाजपा और आरएसएस पर तंज कस्ते हुए कहा की 1925 से इन्ह्ने क्या किया है ये सभी जानते है की किसने अंग्रेजो से समझौता किया। भाजपा को राष्ट्रद्रोही तो सपा बसपा को लोकतंत्र का रक्षक बताया। 

कार्यकर्ता बैठक को सम्बोधित करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष आर ० एस ० कुशवाहा ने कहा की सपा बसपा गठबंधन की मजबूती से भाजपा के पेट में दर्द होने लगा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की 1993 में जब राम लहार चल रही थी तब भी गठबंधन हुआ था और हमारी सरकार बनी थी। हालांकि जब पूछा गया की अगर यूपीए ज्यादा सीट लाता है तो क्या राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने में आपकी पार्टी मदद करेगी तो बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की इस बार गठबंधन का ही प्रधानमंत्री बनेगा। 

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी, बलिया)