भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश पर साधा निशाना, कहा- क्या करेंगे आकर वापस

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा प्रमुख पर जमकर हमला बोला है। आज स्वतंत्र देव सिंह यूपी के सहारनपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे हुए थे। वहां पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को लेकर तंज कसा है। स्वतंत्र देव सिंह ने आजम खान पर कसा तंज: भाजपा अध्यक्ष ने सहारनपुर विधनासभा क्षेत्र पहुंच कर वहां के कार्यकर्ताओं से बात-चीत की। उसके बाद उन्होंने आजम खान पर तंज कसते हुए कहा कि, चुनाव प्रचार के लिए

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

January 23, 2022

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग जारी है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा प्रमुख पर जमकर हमला बोला है। आज स्वतंत्र देव सिंह यूपी के सहारनपुर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे हुए थे। वहां पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को लेकर तंज कसा है।

स्वतंत्र देव सिंह ने आजम खान पर कसा तंज:

भाजपा अध्यक्ष ने सहारनपुर विधनासभा क्षेत्र पहुंच कर वहां के कार्यकर्ताओं से बात-चीत की। उसके बाद उन्होंने आजम खान पर तंज कसते हुए कहा कि, चुनाव प्रचार के लिए जेल से बाहर आने की परमिशन मांग रहे हैं। आजम खान जेल से बाहर आकर अराजकता ही फैलाएंगे। लोगों की जमीन कबजाएंगे और मासूम जनता को फिर से लूटेंगे।

सपा प्रमुख अखलेश यादव पर साधा निशाना:

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि, सपा और बसपा प्रदेश का वातावरण खराब करने में लगी हुई है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अब ये लोग वापस आकर क्या करेंगे? सिर्फ जिन्ना की मूर्ति लगवाएंगे। मन्दिर के निर्माण में बाधा डालेंगे, या बुलडोजर चलवाएंगे या तो सरदार पटेल की बनू मूर्ति को उखड़वाएंगे। उन्होंने कहा इनकी सरकार सिर्फ अराजकता ही पैदा करेंगे और गुंडागर्दी करेंगे। बाकी कुछ नहीं।

इस तारीख से शुरू होगा यूपी में चुनाव:

उत्तर प्रदेश में पहले फेज का मतदान 10 फरवरी को होगा।

दूसरा फेज-14 फरवरी

तृतीय चरण-20 फरवरी

चतुर्थ चरण-23 फरवरी

पांचवा चरण-27 फरवरी

छठा चरण-3 मार्च

सातवां चरण-7 मार्च

10 मार्च को होगी मतगणना

 

 

ये भी पढ़ें.. UP Chunav 2022: सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या से भरेंगे हुंकार, इतनी बार कर चुके हैं दौरा

ये भी पढ़ें..ओमिक्रॉन का ये लक्षण नजर आने पर हो जाएं सावधान, इस तरह करें बचाव

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)