भाजपा प्रतिनिधि ने ही पुलिस पर लगाया जहरीली शराब बिकवाने का आरोप !

एटा–उत्तर प्रदेश मैं बेहतर कानून व्युवस्था का दावा करके सत्ता मैं आई योगी की भाजपा सरकार पर अब भाजपा के प्रतिनिधि ही सरकार की पुलिस पर सवालिया निशान खड़े करने लगे है। ताजा मामला एटा के थाना निधौलीकलां क्षेत्र का मामला सामने आया है।  एटा जनपद के थाना क्षेत्र निधौली कला के अंतर्गत भाजपा के स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष ने खुद स्थानीय थाना पुलिस की कार्य प्रणाली पर ही सवालिया निशान खड़े किये है। उनका कहना है कि स्थानीय निधौली कला थाने की पुलिस ही अवैध रूप से थाना क्षेत्र मैं जहरीली शराब और देसी और अंग्रेजी शराब सहित खुलेआम

Written By :

admin

Updated

August 20, 2018

एटा–उत्तर प्रदेश मैं बेहतर कानून व्युवस्था का दावा करके सत्ता मैं आई योगी की भाजपा सरकार पर अब भाजपा के प्रतिनिधि ही सरकार की पुलिस पर सवालिया निशान खड़े करने लगे है। ताजा मामला एटा के थाना निधौलीकलां क्षेत्र का मामला सामने आया है। 

एटा जनपद के थाना क्षेत्र निधौली कला के अंतर्गत भाजपा के स्थानीय नगर पंचायत अध्यक्ष ने खुद स्थानीय थाना पुलिस की कार्य प्रणाली पर ही सवालिया निशान खड़े किये है। उनका कहना है कि स्थानीय निधौली कला थाने की पुलिस ही अवैध रूप से थाना क्षेत्र मैं जहरीली शराब और देसी और अंग्रेजी शराब सहित खुलेआम सट्टा और अन्य नशीली चीजों को बिकवा रही है। जिससे कभी भी कोई भी बड़ी घटना हो सकती है। आपको अवगत कराना चाहेंगे कि बीते 2 बर्ष पूर्व थाना अलीगंज की पुलिस की लापरवाही के चलते जहरीली शराब से 2 दर्जन से ज्यादा लोगो की मौत हुई थी,जिसमे कई जिम्मेदार अधिकारीयो का निलंबन हुआ था।

वही बतौर निधौलीकला चेयरमैन की माने तो हरियाणा व जहरीली देशी अवैध शराब की कसबे मैं खुलेआम बिक्री हो रही है। इस पर अपर पुलसि अधीक्षक संजय कुमार ने बताया की कई बार अबैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया है लेकिन फिर भी शराब के खिलाफ शिकायत आ रही है एक बार फिर शिकायावत पर कार्यवाही कराई जाएगी।

(रिपोर्ट – आर. बी. द्विवेदी, एटा )