भाजपा बूथ अध्यक्ष को दबंगो ने मारी थी गोली, हो गयी मौत

बहराइच– नगर के क़ानूनगोपुरा मोहल्ले के भाजपा बूथ अध्यक्ष को बच्चो के बीच खेल के दौरान हुये विवाद के बाद दबंगो ने नौ माह पूर्व घर के सामने उन्हें गोली मार दी थी । जिसके बाद परिजनों ने उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया था । आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिजनों ने जिले के मंत्रियों समेत सी एम से बेहतर इलाज के लिये कई बार गुहार लगायी लेकिन सिर्फ आश्वाशन ही मिला जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें घर ले आये थे । आज देर शाम बेहतर इलाज के आभाव में उनकी मौत हो गयी ।  नगर कोतवाली

Written By :

admin

Updated

April 30, 2018

बहराइच– नगर के क़ानूनगोपुरा मोहल्ले के भाजपा बूथ अध्यक्ष को बच्चो के बीच खेल के दौरान हुये विवाद के बाद दबंगो ने नौ माह पूर्व घर के सामने उन्हें गोली मार दी थी । जिसके बाद परिजनों ने उन्हें लखनऊ में भर्ती कराया था ।

आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण परिजनों ने जिले के मंत्रियों समेत सी एम से बेहतर इलाज के लिये कई बार गुहार लगायी लेकिन सिर्फ आश्वाशन ही मिला जिसके बाद परिवार के लोग उन्हें घर ले आये थे । आज देर शाम बेहतर इलाज के आभाव में उनकी मौत हो गयी । 

नगर कोतवाली इलाके के क़ानूनगोपुरा मोहल्ले के रहने वाले भाजपा के बूथ अध्यक्ष गोविंद पांडे को क्रिकेट के खेल में  लड़कों के बीच हुये विवाद के बाद इलाके के दबंग ने जुलाई २०१७ को घर सामने ही उन्हें गोली मार दी थी । जिसके बाद काफी हंगामा भी हुआ था । गंभीर रूप से घायल गोविंद का परिजनों ने लखनऊ में कुछ दिनों तक इलाज कराया लेकिन उनकी तबियत नही सुधर रही थी ।

आर्थिक रूप से कमजोर इलाज में हो रहे भारी भरकम खर्च को उठाने में असमर्थ हो गया तो उन्होंने जिले  कैबिनेट मंत्री व राज्य मंत्री से मदद मांगने ले साथ ही सी एम के जनता दरबार मे पहुंच इलाज के लिये मदद की गुहार भी लगायी लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वाशन ही मिला जिसके बाद थक हारकर वो गोविंद को घर ले आये । नगर के युवाओं की और से सोशल मीडिया पर परिवार की मदद के लिये अपील करने पर चंद लोगों ने आर्थिक मदद की लेकिन वो नाकाफी रही ।आज देर शाम इलाज के आभाव में गोविंद की मौत हो गयी । लोगों का कहना है कि अगर समय रहते जिले के नेता व सरकार परिवार की मदद कर देते तो शायद गोविंद की असमय मौत न होती ।

( रिपोर्ट – अमरेंद्र पाठक , बहराइच )