भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर दबंगों ने जमकर की तोड़फोड़,महिलाओं को भी पीटा

बहराइच — ग्राम पंचायत भौंरी निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर जमीनी रंजिश में कुछ लोगों ने देर शाम को हमला कर तोड़फोड़ की। परिवारीजनों के विरोध करने पर जमकर मारापीटा। नकदी समेत कीमती सामान हमलावर लूट ले गए। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बौंडी थाना अंतर्गत ग्राम भौंरी निवासी हरगोविंद भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि घर के पास एक पटीदारकी जमीन है। जिसकी देखरेख वह स्वयं करती हैं। उसी जमीन पर गांव

Written By :

admin

Updated

October 5, 2018

बहराइच — ग्राम पंचायत भौंरी निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष के घर जमीनी रंजिश में कुछ लोगों ने देर शाम को हमला कर तोड़फोड़ की। परिवारीजनों के विरोध करने पर जमकर मारापीटा। नकदी समेत कीमती सामान हमलावर लूट ले गए। इस मामले में थाने पर तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बौंडी थाना अंतर्गत ग्राम भौंरी निवासी हरगोविंद भाजपा के बूथ अध्यक्ष हैं। उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने थाने पर दी गई तहरीर में कहा है कि घर के पास एक पटीदारकी जमीन है। जिसकी देखरेख वह स्वयं करती हैं। उसी जमीन पर गांव के कुछ दबंगों ने शाम को जबरन ईंट का ढेर लगाना शुरू कर दिया। मुन्नी ने इसका विरोध किया तो विपक्षी सात की संख्या में लाठी-डंडों से लैस होकर आ धमके। सभी ने मुन्नी के घर में घुसकर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

वहीं घर में मौजूद मुन्नी, उनकी बहू मंजू, पुत्र रामकुमार ने विरोध किया तो हमलावरों ने मां-बेटे व बहू की जमकर पिटाई की। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़े। इस पर हमलावर दो हजार रुपये नकदी व घर का सामान समेटकर भाग गए। पीड़ित मुन्नी ने सात लोगों को नामजद करते हुए थाने पर तहरीर दी है। 

(रिपोेर्ट-अनुराग पाठक,बहराइच)