UP MLC चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी में होने वाले विधान परिषद चुनाव (MLC Election 2024) के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। सपा के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए अपने सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

Written By :

SK Sharma

Updated

March 9, 2024

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले यूपी में होने वाले विधान परिषद चुनाव (MLC Election 2024) के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। सपा के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनाव के लिए अपने सात उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है।

बीजेपी ने पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह लगाया बड़ा दांव 

भाजपा ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 13 सीटों पर एमएलसी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने 7 उम्मीदवारों के नाम का मोहर लगा दी है। भाजपा की इस लिस्ट में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह का नाम भी शामिल है। दरअसल यूपी की 13 सीटों पर 21 मार्च को चुनाव होने हैं। बीजेपी गठबंधन के सभी उम्मीदवार सोमवार को नामांकन करेंगे।

बीजेपी ने एमएलसी चुनाव में पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह को मैदान में उतारकर बड़ा दांव खेला है। इसके अलावा अशोक कटारिया, विजय बहादुर पाठक, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, संतोष सिंह और रामतीरथ सिंघल को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने महेंद्र कुमार सिंह, विजय बहादुर पाठक और अशोक कटारिया को फिर दोहराया है। ये तीनों फिलहाल एमएलसी हैं।

CM योगी के बाद सबसे पावरफुल मैं… मंत्री बनते ही बदले OP Rajbhar के तेवर

भाजपा उम्मीदवारों की लिस्ट

  • महेंद्र कुमार सिंह
  • अशोक कटारिया
  • संतोष सिंह
  • रामतीरथ सिंघल
  • विजय बहादुर पाठक
  • मोहित बेनीवाल
  • धर्मेंद्र सिंह

गौरतलब है कि विधान परिषद की 13 सीटें 5 मई को खाली हो रही हैं। इसमें 10 सीटें बीजेपी और एक सीट उसकी सहयोगी अपना दल (एस) के पास थी। जबकि सपा और बसपा के पास एक-एक सीट है। यूपी की 13 सीटों पर 21 मार्च को मतदान होगा।

ये भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)