इस BJP सांसद का दावा- केजरीवाल ने 100 करोड़ में बेचीं राज्यसभा सीटें

न्यूज़ डेस्क– एक तरफ जहाँ केजरीवाल ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं वहीं दूसरी तरफ अरविन्द केजरीवाल पर राज्यसभा सीटों को बेंचने के आरोप भी लग रहे हैं। बीजेपी के एक सांसद ने पार्टी की राज्यसभा सीटों को 100 करोड़ रुपयों में बेचे जाने का आरोप लगाया है ।   पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के सांसद प्रवेश वर्मा का आोरप है कि राज्य सभा की दो सीटों के लिए मुख्य मंत्री केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपयों में सौदा किया। सांसद ने सीएम केजरीवाल के नार्को टेस्ट की भी मांग की है। प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘मैं अरविंद केजरीवाल

Written By :

admin

Updated

January 4, 2018

न्यूज़ डेस्क– एक तरफ जहाँ केजरीवाल ने अपने राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं वहीं दूसरी तरफ अरविन्द केजरीवाल पर राज्यसभा सीटों को बेंचने के आरोप भी लग रहे हैं। बीजेपी के एक सांसद ने पार्टी की राज्यसभा सीटों को 100 करोड़ रुपयों में बेचे जाने का आरोप लगाया है ।

 

पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी के सांसद प्रवेश वर्मा का आोरप है कि राज्य सभा की दो सीटों के लिए मुख्य मंत्री केजरीवाल ने 100 करोड़ रुपयों में सौदा किया। सांसद ने सीएम केजरीवाल के नार्को टेस्ट की भी मांग की है। प्रवेश वर्मा ने कहा, ‘मैं अरविंद केजरीवाल के सामने नार्को टेस्ट का चैलेंज रखता हूं। अगर वह सीटों के लिए पैसे लेने की बात स्वीकार नहीं करते तो मैं अपने परिवार के साथ देश छोड़ दूंगा।’ वर्मा ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी ने जो उम्मीदवार तय किए हैं उनमें से सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को शायद ही कोई जानता है। उन्होंने कहा, ‘आप के कार्यकर्ता, विधायक और पार्टी को सत्ता में लाने वाली जनता, कोई भी सुशील गुप्ता और एमडी गुप्ता के बारे में नहीं जानता।’