जूता कांडःसीएम की नाराजगी के बाद लखनऊ पहुंचे BJP सांसद-विधायक,होगी कड़ी कार्रवाई

लखनऊ  — यूपी के संतकबीर नगर में भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह के बीच हुई मारपीट की घटना का संज्ञान लेते हुए पार्टी ने दोनों नताओं को लखनऊ भाजपा कार्यालय में तलब किया गया है.मिल रही जानकारी के मुताबकि दोनो नेता लखनऊ पार्टी कार्यालय पहुंच चुके है. इस मामले बुधवार को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि मैंने इस अत्यंत अशोभनीय, अमर्यादित घटना का कड़ाई और गंभीरता से संज्ञान लिया है. दोनों को लखनऊ बुलाया गया है.दोनो के खिलाफ पार्टी अनुशासन की परिधि में कड़े कदम उठाएगी. ….तो ये है BJP सांसद-विधायक

Written By :

admin

Updated

March 7, 2019

लखनऊ  — यूपी के संतकबीर नगर में भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह के बीच हुई मारपीट की घटना का संज्ञान लेते हुए पार्टी ने दोनों नताओं को लखनऊ भाजपा कार्यालय में तलब किया गया है.मिल रही जानकारी के मुताबकि दोनो नेता लखनऊ पार्टी कार्यालय पहुंच चुके है.

इस मामले बुधवार को उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि मैंने इस अत्यंत अशोभनीय, अमर्यादित घटना का कड़ाई और गंभीरता से संज्ञान लिया है. दोनों को लखनऊ बुलाया गया है.दोनो के खिलाफ पार्टी अनुशासन की परिधि में कड़े कदम उठाएगी.

….तो ये है BJP सांसद-विधायक के जूता कांड की पटकथा

बता दें कि बुधवार को जिला योजना समिति की बैठक में भाजपा सांसद शरद त्रिपाठी और विधायक राकेश सिंह के बीच जमकर मारपीट हुई. दोनों के बीच जूते और थप्पड़ चले. इस पूरे घटनाक्रम के बाद विपक्षी भी भाजपा पर सवाल उठा रहे हैं. जिस पर बीजेपी भी खुलकर कुछ नहीं बोल पा रही है.