भाजपा विधायक की गुंडागर्दी,भरी सभा में विद्यालय निरीक्षक से की मारपीट

बलिया — जिले के सभागार में जिलाधिकारी और एसपी सहित भाजपा सांसद के सामने ही भाजपा विधायक सुरेन्द्र  सिंह और उनके समर्थकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के साथ जमकर मार पीट की । अफरातफरी और हंगामे के बीच किसी तरह डीएम ने DIOS को सभागार से निकाला निकाल दिया।हालांकि बाद में भाजपा विधायक ने  DIOS से हाथ जोड़कर माफी भी माँगी। अगर यही योगी राज का राम राज है तो कैसे बनेगा भयमुक्त समाज । ज़रा इस दृश्य को भी देखिये जहां भाजपा के विधायक और उनके कार्यकर्ता सत्ता के नशे में इतने चूर हो चुके है कि जिलाधिकारी

Written By :

admin

Updated

September 24, 2018

बलिया — जिले के सभागार में जिलाधिकारी और एसपी सहित भाजपा सांसद के सामने ही भाजपा विधायक सुरेन्द्र  सिंह और उनके समर्थकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) के साथ जमकर मार पीट की ।

अफरातफरी और हंगामे के बीच किसी तरह डीएम ने DIOS को सभागार से निकाला निकाल दिया।हालांकि बाद में भाजपा विधायक ने  DIOS से हाथ जोड़कर माफी भी माँगी।

अगर यही योगी राज का राम राज है तो कैसे बनेगा भयमुक्त समाज । ज़रा इस दृश्य को भी देखिये जहां भाजपा के विधायक और उनके कार्यकर्ता सत्ता के नशे में इतने चूर हो चुके है कि जिलाधिकारी और एसपी के सामने ही जिलाविद्यालय निरीक्षक (DIOS)के पिटाई कर दी। दरसल भाजपा सांसद ने एक मीटिंग जिला कलेक्ट्रेट के सभागार में बुलाई थी जिसमे जिले के आला अधिकारियों के साथ ही भाजपा विधायक और भाजपा के पदाधिकारी भी मजूद थे तभी भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद शंकर डूबे ने DIOS पर ज़ुबानी हमला बोल दिया और देखते ही देखते भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह और उनके समर्थकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मारपीट शरू कर दी।

दरसल कुछ दिनों पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह जिलाविद्यालय निरीक्षक के कार्यालय पहुंचे थे ।उस दौरान DIOS ने विधायक से मिलना मुनासिब नहीं समझा और तब विधायक ने DIOS पर आरोप लगा दिया की वो सरकारी आवास में किसी गैर महिला के साथ रहते है। उस मामले जांच हुई तो पाया गया की वो DIOS की अपनी ही बेटी है । वहीं इस मामले में भाजपा विधायक सुरेन्द्र  सिंह का कहना है की जिलाविद्यालय निरीक्षक ने मीटिंग गुंडागर्दी कर रहा था और जनप्रतिनिधियों पर ही आरोप लगा रहा था इस लिए हंगामा हुआ !

उधर आलाअधिकारियों के सामने भाजपा नेताओं द्वारा अधिकारी की पिटाई का मामला टूल पकड़ता जा रहा है ।ऐसे में जिलाधिकारी बलिया का कहना है कि कई राजनैतिक लोग अपने फायदे के लिए अधिकारी पर गलत दबाव बना रहे है जो की गलत है और इस प्रकरण में भी जांच कर पूरी रिपोर्ट से शासन को अवगत कराया जाएगा। जिस दौरान जिलाविद्यालय निरीक्षक के साथ मार पीट की जा रही थी उस दौरान जनपद के कई आला अधिकारी भी मजूद थे ऐसे में अफरातफरी के माहौल में जिलाधिकारी से लेकर एसपी तक वह से जान बचाकर भागने को मज़बूर हो गए। हालांकि की भाजपा नेताओं के इस हाईबोल्टेज ड्रामे में ट्विस्ट तब आया जब भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने हाथ जोड़कर DIOS से माफी माँगी ।

(रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी,बलिया)