BJP विधायक पर जानलेवा हमला

गाजियाबाद — उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर रविवार देर रात जानलेवा हमला हुआ है. हमला उस वक्त हुआ जब बीजेपी विधायक मेरठ में संघ की बैठक में शामिल होकर गाजियाबाद लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, हालांकि उनके सुरक्षा गार्डों ने जवाबी फायरिंग करते हुए उन्हें फर्रुखनगर पुलिस चौकी में तक सुरक्षित पहुंचाकर उनकी बचा ली. बता दें कि यह वारदात साहिबाबाद थाना क्षेत्र के फर्रुखनगर गंग नहर पाइप लाइन पर हिंडन नदी के पुल के पास हुई जहां दो बाइकों पर

Written By :

admin

Updated

June 18, 2018

गाजियाबाद — उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर पर रविवार देर रात जानलेवा हमला हुआ है.

हमला उस वक्त हुआ जब बीजेपी विधायक मेरठ में संघ की बैठक में शामिल होकर गाजियाबाद लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, हालांकि उनके सुरक्षा गार्डों ने जवाबी फायरिंग करते हुए उन्हें फर्रुखनगर पुलिस चौकी में तक सुरक्षित पहुंचाकर उनकी बचा ली.

बता दें कि यह वारदात साहिबाबाद थाना क्षेत्र के फर्रुखनगर गंग नहर पाइप लाइन पर हिंडन नदी के पुल के पास हुई जहां दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने विधायक की गाड़ी पर फायर कर दिया. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने अपने ऊपर जानलेवा हमले की आशंका जताई थी. उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की भी डिमांड की थी, लेकिन उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा नहीं दी गई थी.