BJP विधायक के बिगड़े बोल,राहुल को रावण तो प्रियंका को बताया शूर्पणखा

बलिया —  अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले  बैरिया से भाजपा विधायक एक बार फिर विवादित बयान देते हुए राहुल गांधी को रावण और प्रियंका को शूर्पणखा बताया। दरअसल बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रावणी संस्कृति का जो प्रजातांत्रिक युद्ध 2019 में होने वाला है उसमे रावण (राहुल गांधी)ने अपनी बहन प्रियंका गांधी  (शूर्पणखा) के रूप में भेजा था उसी तरह राहुल ने भी प्रियंका को डंका बजाने के लिए भेज दिया  हैं। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाये जाने को लेकर बयान बाजी कम होने का नाम

Written By :

admin

Updated

January 30, 2019

बलिया —  अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले  बैरिया से भाजपा विधायक एक बार फिर विवादित बयान देते हुए राहुल गांधी को रावण और प्रियंका को शूर्पणखा बताया।

दरअसल बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रावणी संस्कृति का जो प्रजातांत्रिक युद्ध 2019 में होने वाला है उसमे रावण (राहुल गांधी)ने अपनी बहन प्रियंका गांधी  (शूर्पणखा) के रूप में भेजा था उसी तरह राहुल ने भी प्रियंका को डंका बजाने के लिए भेज दिया  हैं।

गौरतलब है कि प्रियंका गांधी को पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाये जाने को लेकर बयान बाजी कम होने का नाम नही ले रहा भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने सारी हद पार करते हुए प्रियंका गांधी की तुलना रामायण की शूर्पणखा से तो राहुल गांधी को रावण बताया । 

विधायक ने कहा कि कांग्रेस  टूटी हुई नौका हो गई है | वह तो केवल एससी एसटी एक्ट के कारण राजस्थान और मध्य प्रदेश में जीत गई नहीं तो उसे कहीं भी चंदन नहीं लगने वाला है । जब राम और रावण का युद्ध होने वाला था तो रावण अपनी बहन शूर्पणखा को भेजा था ।लगता है राहुल रावण के  रोल में होगा और मोदी राम के रूप में ।राहुल रूपी रावण अपनी बहन  शूर्पणखा को उतारा है ।मान लिजिए लंका विजय हो गया ।

अयोग्यता पहले ही सिद्ध कर चुका है कि हमारे बस का मोदी से लड़ना नहीं है तो भाई बहन मिलकर लड़ेंगे । आगे कहा कि अब बहन आ गई है तो रावर्ट वाड्रा गांधी बहनोई को भी उतार लीजिए ।गांधी की टाइटल रुपी टोपी मिल गई है जो  लगा ले वही गांधी बन जाएगा । अरे होटल और बोतल की जिंदगी जीने वाले लोग भारतीय संस्कार की रक्षा नहीं कर सकते हैं ।

(रिपोर्ट-मनोज चतुर्वेदी,बलिया)