आगराः पांच बार विधायक रहे बीजेपी के जगन प्रसाद गर्ग का निधन

आगरा–आगरा से लोकप्रिय भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग का आकस्मिक निधन हो गया है। जगन प्रसाद गर्ग का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। सीएम योगी ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है।  वह आगरा की पूर्वी विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे थे। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन से समूची भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि जगन प्रसाद गर्ग का स्वास्थ्य पिछले दो दिनों से खराब था। विधायक जगन प्रसाद गर्ग राजनीति के क्षेत्र के अलावा सामाजिक जीवन में भी खासे लोकप्रिय थे। लंबे समय

Written By :

admin

Updated

April 10, 2019

आगरा–आगरा से लोकप्रिय भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग का आकस्मिक निधन हो गया है। जगन प्रसाद गर्ग का हार्ट अटैक आने से निधन हो गया है। सीएम योगी ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्‍यक्‍त की है। 

वह आगरा की पूर्वी विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे थे। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन से समूची भाजपा में शोक की लहर दौड़ गई है। बता दें कि जगन प्रसाद गर्ग का स्वास्थ्य पिछले दो दिनों से खराब था। विधायक जगन प्रसाद गर्ग राजनीति के क्षेत्र के अलावा सामाजिक जीवन में भी खासे लोकप्रिय थे। लंबे समय तक वे राम लीला कमेटी के अध्‍यक्ष रहे। 2018 में जनकपुरी समिति के भी अध्‍यक्ष रहे थे। जगन प्रसाद ने अपना राजनीतिक करियर उपचुनाव से शुरु किया था। 1998 में उन्‍होंने पहला उपचुनाव जीता था।