दारू-चखना के साथ बार में जुआ खेलते देखे गए भाजपा विधायक !

महराजगंज — उत्तर प्रदेश भाजपा विधायक जय मंगल कन्नौजिया का एक कैसीनो में जुआ ख़ेलते और शराब की बोतलों के साथ बैठे हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । वहीं वायरल वीडियो ने एक बार फिर योगी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए नेपाली मीडिया में भारतीय जनप्रतिनिधों की छवि का मजाक बनाया है। दरअसल विधायक जय मंगल कन्‍नौजिया के कारनामें का यह वायरल वीडियो नेपाल के बुटवल से पहले मणिग्राम कस्बे के पास स्थित होट़ल टाइगर रिजार्ट का है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 17 मार्च को बनाया गया है, जिस समय भाजपा विधायक

Written By :

admin

Updated

April 17, 2018

महराजगंज — उत्तर प्रदेश भाजपा विधायक जय मंगल कन्नौजिया का एक कैसीनो में जुआ ख़ेलते और शराब की बोतलों के साथ बैठे हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है । वहीं वायरल वीडियो ने एक बार फिर योगी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए नेपाली मीडिया में भारतीय जनप्रतिनिधों की छवि का मजाक बनाया है।

दरअसल विधायक जय मंगल कन्‍नौजिया के कारनामें का यह वायरल वीडियो नेपाल के बुटवल से पहले मणिग्राम कस्बे के पास स्थित होट़ल टाइगर रिजार्ट का है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो 17 मार्च को बनाया गया है, जिस समय भाजपा विधायक वहां शराब के नशे में चूर होकर जुआ खेल रहे थे।

बता दें कि नेपाल के भैरहवा व बुट़वल के पास खुले कैसीनो अभी हाल ही में विदेशी महिलाओं के देह व्यापार व भारतीय पुराने नोट़ों को ख़पाने जैसे कनेक्शन के आरोपों में घिरे हैं। ऐसे में सीमावर्ती जिले के एक विधायक का कैसीनो युक्त होट़लों में जाना कुछ़ बड़े सवाल खड़े कर रहा है। हालांकि इस मामले में मीडिया को दिए अपने बयान में विधायक ने पूरे मामले को सिरे से नकार दिया।