कुमारस्वामी अगर 100 बार भी नहाएंगे तो भैंस ही दिखेंगेःभाजपा नेता

न्यूज डेस्क — देश मे लोकसभा के चुनाव शुरू होते ही हर तरफ बयान बाज़ी का दौर अपनी चरम सीमा पर पहुँच चुका है। वहीं लोकतंत्र के इस महापर्व में भाषा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। आजम खां हो बसपा सुप्रीमो मायावती हो या फिर खुद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सब चुनाव प्रचार के चक्कर में अपनी-अपनी मर्यादा भूल चुके है।इसी कडी में अब एक और भाजपा नेता का नाम जुड गया है। दरअसल कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने बीते हफ्ते आरोप लगाया था कि चेहरे पर चमक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मेक अप’ करते

Written By :

admin

Updated

April 17, 2019

न्यूज डेस्क — देश मे लोकसभा के चुनाव शुरू होते ही हर तरफ बयान बाज़ी का दौर अपनी चरम सीमा पर पहुँच चुका है। वहीं लोकतंत्र के इस महापर्व में भाषा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है।

आजम खां हो बसपा सुप्रीमो मायावती हो या फिर खुद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ सब चुनाव प्रचार के चक्कर में अपनी-अपनी मर्यादा भूल चुके है।इसी कडी में अब एक और भाजपा नेता का नाम जुड गया है।

दरअसल कर्नाटक के सीएम एचडी कुमारस्वामी ने बीते हफ्ते आरोप लगाया था कि चेहरे पर चमक के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘मेक अप’ करते हैं। कुमारस्वामी के इस बयान पर भाजपा के पूर्व विधायक राजू कागे ने पलटवार किया है।

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोरे हैं और एचडी कुमारस्वामी काले। उन्होंने कहा- ‘कुमारस्वामी ने कहा कि नरेंद्र मोदी 10 बार पाउडर लगाते हैं और 10 कपड़े एक दिन में बदलते हैं। अरे, मोदी गोरे हैं और दिखने में अच्छे लगते हैं। कुमारस्वामी अगर आप दिन में 100 बार भी नहायेंगे तो भी भैंस जैसे ही दिखेंगे।