चकिया विधानसभा सीट पर भाजपा का दबदबा, 2022 में हो सकता है त्रिकोणीय मुकाबला

उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे को मात देने के लिए कमर कस ली है। वही इस बार यूपी विधानसभा का चुनाव बेहद ही दिलचस्प होने वाला है। इस बार के चुनाव में एक विधानसभा सीट ऐसी है जहां पर 2017 में भाजपा ने बड़ी जीत अपने नाम किया था। इस बार के चुनाव में देखना दिलचस्प होगा कि चंदौली संसदीय लोकसभा क्षेत्र के अजगरा विधानसभा सीट पर किसका परचम लहराएगा। चंदौली का चकिया विधानसभा: 1962 में चंदौली जिले की चकिया विधानसभा का राजनीतिक सफर

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

January 2, 2022

उत्तर प्रदेश में आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियों ने एक दूसरे को मात देने के लिए कमर कस ली है। वही इस बार यूपी विधानसभा का चुनाव बेहद ही दिलचस्प होने वाला है। इस बार के चुनाव में एक विधानसभा सीट ऐसी है जहां पर 2017 में भाजपा ने बड़ी जीत अपने नाम किया था। इस बार के चुनाव में देखना दिलचस्प होगा कि चंदौली संसदीय लोकसभा क्षेत्र के अजगरा विधानसभा सीट पर किसका परचम लहराएगा।

चंदौली का चकिया विधानसभा:

1962 में चंदौली जिले की चकिया विधानसभा का राजनीतिक सफर आम चुनावों के साथ शुरू हुआ था। चकिया विधानसभा रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट के तहत आने वाली 5 विधानसभा सीटों में से एक है। 2017 में इस सीट पर भाजपा ने जीत का परचम लहराया था। इस चुनाव में शारदा प्रसाद ने 96890 वोट पाकर बसपा के जितेंद्र कुमार को 20063 वोटों से हराया था. बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव में चकिया विधानसभा सीट पर भाजपा, सपा और बसपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल सकता है।

2017 में भाजपा को मिला था पूर्ण बहुमत:

2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पूर्ण बहुमत से सरकार बनाया था। 403 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 325, सपा 47, बसपा 19, कांग्रेस 7 सीटें जीतने में सफलता हासिल की थी। इसके अलावा, रालोद के खाते में भी एक सीट गई थी और अन्य का 4 सीटों पर कब्जा रहा।

चकिया के पिछले पांच चुनाव:

1996– सत्यप्रकाश सोनकर, सपा

2002– शिव तपस्या, बसपा

2007– जितेंद्र कुमार, बसपा

2012– पूनम, सपा

2017– शारदा प्रसाद, भाजपा

 

ये भी पढ़ें.. अपने ही मौसा के हवस का शिकार बनी युवती, 11 साल तक करता रहा रेप

ये भी पढ़ें..भुवनेश्वर कुमार ने दिखाई अपनी बेटी की पहले झलक, शेयर की लाडली की तस्वीर 

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)