नवागंतुक भाजपा जिलाध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में जेबकतरे रहे हावी

फतेहपुर– जनपद मे भाजपा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा के प्रथम आगमन पर सैकड़ों की तादाद में फतेहपुर बॉर्डर छिवली नदी पहुंचे भाजपा नेता व समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। उत्साह से लबरेज समर्थकों के साथ कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी, जय श्री राम के नारे लगाते रहे। जहां महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। जिलाध्यक्ष कार्यक्रम कवरेज के दौरान पत्रकार नीरज सिंह कि पर्स में रखें पैसे के साथ जरूरी कागजात जेब कतरों ने पार कर दिया वही कार्यकर्ता अपनी अपनी जेब देख हतप्रभ रह गए जिनकी जेब से पर्स गायब

Written By :

Shweta Singh

Updated

January 28, 2020

फतेहपुर– जनपद मे भाजपा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष आशीष मिश्रा के प्रथम आगमन पर सैकड़ों की तादाद में फतेहपुर बॉर्डर छिवली नदी पहुंचे भाजपा नेता व समर्थकों ने गर्मजोशी के साथ कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

उत्साह से लबरेज समर्थकों के साथ कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी, जय श्री राम के नारे लगाते रहे। जहां महिला कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। जिलाध्यक्ष कार्यक्रम कवरेज के दौरान पत्रकार नीरज सिंह कि पर्स में रखें पैसे के साथ जरूरी कागजात जेब कतरों ने पार कर दिया वही कार्यकर्ता अपनी अपनी जेब देख हतप्रभ रह गए जिनकी जेब से पर्स गायब मिले।जिससे साफ संदेश यह जाता है कि जेब कतरों में प्रशासन का तनिक भी भय व्याप्त नहीं है जिससे अपराध नियंत्रण, वह चोरी की वारदातों में लगाम लगाई जा सके। पूर्व में प्रियंका गांधी के जनपद आगमन पर जेब कतरों द्वारा सैकड़ों की संख्या में जेब में रखें पर्स व जरूरी कागजात पास कर दिए गए थे। जो चर्चा का विषय बना था।

वहीं जेल मंत्री के जनपद आगमन पर भी अज्ञात जेब कतरों द्वारा अपने कारनामों को बखूबी अंजाम दिया गया था। प्रत्येक कार्यक्रम में जेब कतरे प्रशासन की नजर से दूर व नाक के नीचे से ही वारदात को अंजाम देकर चंपत हो जाते हैं। वहीं प्रशासन मूकदर्शक की भूमिका में खड़ा नजर आता है।