BJP ने बदले कई प्रदेश अध्यक्ष, बाबू लाल मरांडी को सौंपी झारखंड की जिम्मेदारी

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश स्तर पर सांगठनिक बदलाव शुरू कर दिया है। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष (BJP changed four state presidents ) बदल दिए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार के अनुसार आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया।

Written By :

SK Sharma

Updated

July 4, 2023

आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रदेश स्तर पर सांगठनिक बदलाव शुरू कर दिया है। मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष (BJP changed four state presidents ) बदल दिए। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार के अनुसार आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया।

इसके साथ ही भाजपा ने आंध्रप्रदेश, पंजाब, झारखंड और तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष बदल कर नये प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी को झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का प्रदेश जिम्मेदारी दी। इसके अलावा कांग्रेस से भाजपा में आए पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जबकि केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी तेलंगाना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

ये भी पढ़ें..श्रावण मास के पहले दिन बाबा महाकाल के दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

गौरतलब है कि भाजपा के इस बदलाव (BJP changed four state presidents ) में उन नेताओं को तवज्जो दी गई है जो दूसरी पार्टियों से आए हैं। जैसे जाखड़ और राजेंद्र दोनों कांग्रेस और BRS (भारतीय राष्ट्रीय समिति) को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में आए थे। वहीं पी पुरंदेश्वरी पहले कांग्रेस में थे और यूपीए सरकार में मंत्री भी रहे। सुनील जाखड़ पंजाब की अबोहर सीट से विधायक और गुरदासपुर से सांसद रहे हैं। पंजाब में नेता विपक्ष रह चुके सुनील जाखड़ के पिता बलराम सिंह जाखड़ कांग्रेस का एक बड़ा चेहरा रहे हैं।

दरअसल पीएम मोदी की देर रात हुई मीटिंग के बाद से ही बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं। अमेरिका से लौटने के एक दिन बाद ही पीएम मोदी ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह,पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, पार्टी महासचिव बीएल संतोष शामिल हुए थे। इसी के बाद बदलाव की अटकलें लगाई जा रही थीं। इस साल विधानसभा चुनावों को ध्यान रखते हुए पार्टी ने कैंपेन भी शुरू कर दिया है। मसलन, केंद्र में पार्टी के 9 साल के कार्यकाल पर देशभर में अभियान चल रहा है।

भी पढ़ें..कमल बनकर अब्बास ने युवती को फंसाया, फिर रेप कर बनाया धर्मांतरण का दबाव, विरोध पर श्रद्धा की तरह टूकड़े करने की दी धमकी

ये भी पढ़ें.नम्रता मल्ला की हॉट क्लिप ने बढ़ाया सोशल मीडिया का पारा, बेली डांस कर लूट ली महफिल

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)