भाजपा ने अध्यक्ष के नाम का किया ऐलान, जानिए कौन बना स्वतंत्र देव सिंह की जगह नया अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष पद के नाम की अटकलें अब खत्म हो गई। वहीं भाजपा ने राज्य के अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि भाजपा के नए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को बनाया गया है। दरअसल, यूपी के पिछले चुनाव में भाजपा ने भले ही पूर्वांचल में उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं हासिल की हो लेकिन पश्चिमी यूपी मे किसान आंदोलन होने के बावजूद शानदार जीत मिली थी। यह भाजपा की तरफ से भूपेंद्र सिंह चौधरी को जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ रखने का तोहफा दिया गया

Written By :

Anjali Tripathi

Updated

August 25, 2022

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए अध्यक्ष पद के नाम की अटकलें अब खत्म हो गई। वहीं भाजपा ने राज्य के अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि भाजपा के नए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को बनाया गया है। दरअसल, यूपी के पिछले चुनाव में भाजपा ने भले ही पूर्वांचल में उम्मीद के अनुसार सफलता नहीं हासिल की हो लेकिन पश्चिमी यूपी मे किसान आंदोलन होने के बावजूद शानदार जीत मिली थी। यह भाजपा की तरफ से भूपेंद्र सिंह चौधरी को जाट बिरादरी और पश्चिमी यूपी में मजबूत पकड़ रखने का तोहफा दिया गया है।

भूपेंद्र चौधरी बने यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष:

बता दें कि पश्चिमी यूपी के मुरादाबाद की कांठ विधानसभा सीट जाट लैंड के रूप में भी जाना जाता है। वहीं भूपेंद्र चौधरी इसी जाट लैंड के रहने वाले हैं। दरअसल, इससे पहले भूपेंद्र चौधरी 1999 में सपा संस्थापक मुलायम सिंह के खिलाफ लोकसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं। लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी बीजेपी ने भूपेंद्र चौधरी पर पूरा भरोसा रखा। इसका असर भी देखने को मिल रहा है। इसके अलावा योगी की पिछली सरकार में भी भूपेंद्र चौधरी को मंत्री बनाया था।

स्वतंत्र देव सिंह की जगह लेंगे भूपेंद सिंह चौधरी:

यूपी में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर भूपेंद सिंह चौधरी, वर्तमान में योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की जगह लेंगे। दरअसल, बीते 16 जुलाई को स्वतंत्र देव सिंह ने अपना तीन सालों का कार्यकाल पूरा किया था। जिसके बाद ये भी चर्चा में बना हुआ था कि स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन इस बात की कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

 

ये भी पढ़ें..शिक्षक ने साथियों के साथ मिलकर नाबालिग छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें..लखनऊ के लूलू मॉल में नमाज पढ़ने का Video वायरल, हिंदू संगठन ने दी धमकी

(अन्य खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें। आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं…)