गुजरात चुनाव: बीजेपी ने जारी की 5वीं लिस्ट

अहमदाबाद– गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए प्रत्याशी नामांकन के आखिरी दिन यानी 21 नवंबर को बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी की थी। गुजरात चुनाव के पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर चुनाव होने हैं।    बीजेपी की 5वीं लिस्ट में वडगाम निर्वाचन क्षेत्र से विजयभाई चक्रवती, पाटन से रणछोड़भाई रबारी और दाहेगाम से बलराज सिंह चौहान को टिकट मिला है। गुजरात में पहले चरण के लिए नौ दिसंबर को मतदान

Written By :

admin

Updated

November 24, 2017

अहमदाबाद– गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने अपनी 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 13 उम्मीदवारों के नाम हैं। इससे पहले गुजरात चुनाव के पहले चरण के लिए प्रत्याशी नामांकन के आखिरी दिन यानी 21 नवंबर को बीजेपी ने अपनी चौथी लिस्ट जारी की थी। गुजरात चुनाव के पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर चुनाव होने हैं। 

 

बीजेपी की 5वीं लिस्ट में वडगाम निर्वाचन क्षेत्र से विजयभाई चक्रवती, पाटन से रणछोड़भाई रबारी और दाहेगाम से बलराज सिंह चौहान को टिकट मिला है। गुजरात में पहले चरण के लिए नौ दिसंबर को मतदान होंगे। इसमें सौराष्ट्र, कच्छ और दक्षिण गुजरात के अंतर्गत आने वाली सीटें शामिल हैं।