रामकृष्ण यादव भाजपा पार्षद दल के उपनेता घोषित

लखनऊ– भारतीय जनता पार्टी ने बीती शाम नगर निगम पार्षद दल के पदाधिकारियों के नाम तय कर दिए । पदाधिकारियों के नाम तय करने के लिए यह बैठक महानगर कोर कमेटी द्वारा की गयी थी। महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में महानगर कोर कमेटी की बैठक एवं प्रदेश द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों से विचार विमर्श के उपरान्त रामकृष्ण यादव को उपनेता, रजनीश कुमार गुप्ता को मुख्य सचेतक, रामकुमार वर्मा को सचेतक और शिवपाल सांवरिया को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया है। रफी अहमद किदवई वार्ड से दूसरी बार पार्षद चुने गए रामकृष्ण यादव के नाम

Written By :

admin

Updated

February 3, 2018

लखनऊ– भारतीय जनता पार्टी ने बीती शाम नगर निगम पार्षद दल के पदाधिकारियों के नाम तय कर दिए । पदाधिकारियों के नाम तय करने के लिए यह बैठक महानगर कोर कमेटी द्वारा की गयी थी।

महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में महानगर कोर कमेटी की बैठक एवं प्रदेश द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षकों से विचार विमर्श के उपरान्त रामकृष्ण यादव को उपनेता, रजनीश कुमार गुप्ता को मुख्य सचेतक, रामकुमार वर्मा को सचेतक और शिवपाल सांवरिया को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया है। रफी अहमद किदवई वार्ड से दूसरी बार पार्षद चुने गए रामकृष्ण यादव के नाम का ऐलान महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया। बता दें उपनेता चुनने के लिए कोर कमिटी बनाई गई थी। 

(रिपोर्ट – श्वेता सिंह , लखनऊ )