30 साल के हुए टाइगर श्रॉफ,गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने खास अंदाज में किया विश

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड में अपने दमदार एक्शन से लोगों के दिलों पर राज करने वाले टाइगर श्राफ आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ भी अपने जमाने के शानदार एक्टर रहे हैं और उनकी मां आईशा श्रॉफ फिल्म प्रोड्यूसर हैं.टाइगर का जन्म 2 मार्च 1990 में हुआ था. वहीं टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने कुछ खास अंदाज में बधाई दी है.दरअसल दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. यह दिशा और टाइगर का पहला डांस वीडियो था. जिसे करते हुए दिशा काफी नर्वस थीं.दिशा, टाइगर के साथ बैंग-बैंग गाने पर

Written By :

SK Sharma

Updated

March 2, 2020

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड में अपने दमदार एक्शन से लोगों के दिलों पर राज करने वाले टाइगर श्राफ आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं. टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ भी अपने जमाने के शानदार एक्टर रहे हैं और उनकी मां आईशा श्रॉफ फिल्म प्रोड्यूसर हैं.टाइगर का जन्म 2 मार्च 1990 में हुआ था.

वहीं टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने कुछ खास अंदाज में बधाई दी है.दरअसल दिशा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. यह दिशा और टाइगर का पहला डांस वीडियो था. जिसे करते हुए दिशा काफी नर्वस थीं.दिशा, टाइगर के साथ बैंग-बैंग गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं.

Image result for दिशा पटानी,टाइगर फास्ट डांस– यह हमारा पहला डांस ब्लॉक था. मैं तुम्हारे साथ डांस करने को लेकर नर्वस थी और शरमा भी रही थी. क्योंकि सही मायनों में मैं कुछ भी इम्प्रेसिव नहीं कर पाई थी. ये ज्यादा सही बहाना है. आप हमेशा अपने सामने डांस करने से पहले खौफ में डाल देते हैं. अपने लेवल को इतना कठिन बनाने के लिए धन्यवाद.

Image result for टाइगर श्रॉफ का परिवार

बता दें कि टाइगर श्रॉफ ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘हीरोपंती’ से की थी. जिसे दर्शकों ने खूब का खूब प्यार मिला और इस फिल्म के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. आज टाइगर श्रॉफ ने एक्शन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है. टाइगर अपने लुक्स बॉडी के लिए भी काफी फैमस हैं. वह जिम में वर्कआउट के फोटो और वीडियो अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करते रहते हैं.वहीं टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म ‘बागी 3’ है जो 6 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.