बिपाशा-करण के ‘कंडोम’ वाले विज्ञापन पर ‘बिग बॉस’ सलमान ने लगाई रोक 

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कुछ समय पहले एक कंडोम का विज्ञापन देकर काफी लाइमलाइट बटोरी थी। लेकिन उनके इस विज्ञापन से सलमान खान ने आपत्ती जताई है और टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस’ में इस एड के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है।   बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने अपने शो के दौरान बिपाशा बसु और करण ग्रोवर के कॉन्डम के ऐड को बाहर कर दिया है।दरअसल सलमान खान का कहना है कि यह विज्ञापन उनके शो के बीच में दिखाए जाने लायक नहीं

Written By :

admin

Updated

November 30, 2017

मनोरंजन डेस्क — बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने पति करण सिंह ग्रोवर के साथ कुछ समय पहले एक कंडोम का विज्ञापन देकर काफी लाइमलाइट बटोरी थी। लेकिन उनके इस विज्ञापन से सलमान खान ने आपत्ती जताई है और टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय शो ‘बिग बॉस’ में इस एड के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है।

 

बिग बॉस के होस्ट सलमान खान ने अपने शो के दौरान बिपाशा बसु और करण ग्रोवर के कॉन्डम के ऐड को बाहर कर दिया है।दरअसल सलमान खान का कहना है कि यह विज्ञापन उनके शो के बीच में दिखाए जाने लायक नहीं है, क्योंकि बिग बॉस को सारा परिवार साथ बैठकर देखता है। सलमान खुद भी अपनी फिल्मों में लिप लॉक और क्लोज सीन करते हैं और इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनकी फिल्में हर उम्र वर्ग के लोग देख सकें। 

सलमान खान ने कलर्स चैनल के फैसले के ऊपर अपनी बात रखी और कहा कि वह नहीं चाहते कि उनके शो के बीच बिपाशा और करण का कॉन्डम वाला ऐड दिखाया जाए क्योंकि यह एक फैमिली शो है। सलमान खान बिग बॉस को पूरी तरह से फैमिली शो बनाना चाहते हैं

लेकिन घर के अंदर का गाली गलौच और पुनीश-बंदगी की नजदीकी वाला माहौल इस गरिमा को बनाए रखने में कहीं पीछे छूट रहा है। हालांकि कॉन्डम का ऐड सेक्स अवेयरनेस फैलाता है लेकिन सलमान को डर है कि इससे उनके शो के दौरान लोग असहज हो सकते हैं।